CG News: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: जगदलपुर में एथलेटिक्स स्पर्धाओं की शुरुआत, 102 पदकों के लिए मुकाबला
CG News: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 अब अपने सबसे रोमांचक चरण में पहुंच चुका है। जगदलपुर में आज से एथलेटिक्स स्पर्धाओं का आगाज हो रहा है, जहां देशभर के 443 खिलाड़ी 102 पदकों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।
जगदलपुर में एथलेटिक्स का शुभारंभ
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में आज से एथलेटिक्स स्पर्धाओं की शुरुआत हो रही है। धरमपुरा स्थित क्रीड़ा परिसर इस बड़े आयोजन का केंद्र बना हुआ है, इस आयोजन का शुभंकर ‘मोर वीर’ जनजातीय युवाओं के साहस और ऊर्जा का प्रतीक है। यह पूरे आयोजन में खिलाड़ियों और दर्शकों के बीच खास आकर्षण बना हुआ है।
![]()
देशभर के 443 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
इस महाकुंभ में देश के 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के करीब 443 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। सभी खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से पदक जीतने के लिए तैयार हैं, एथलेटिक्स में कुल 17 इवेंट्स शामिल हैं, जिनमें 100 मीटर स्प्रिंट, 10,000 मीटर दौड़, हर्डल्स, रिले रेस, लंबी कूद और ऊंची कूद जैसे मुकाबले शामिल हैं।
पहले दिन ही होंगे फाइनल मुकाबले
पहले दिन ही डिस्कस थ्रो, लॉन्ग जंप और 110 मीटर हर्डल्स के फाइनल मुकाबले होंगे। इसके अलावा शाम को 400 मीटर और रिले रेस के विजेताओं को पदक दिए जाएंगे, इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 33 खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं, जो अपने राज्य का नाम रोशन करने के लिए पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेंगे।
बस्तर बनेगा नया स्पोर्ट्स हब
खिलाड़ियों के ठहरने के लिए 13 प्रमुख होटलों में व्यवस्था की गई है। साथ ही एसी वाहनों से आवागमन, सुरक्षा, चिकित्सा और अग्निशमन की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, Sports Authority of India के मार्गदर्शन में आयोजित यह प्रतियोगिता जनजातीय खिलाड़ियों को मंच देने के साथ-साथ बस्तर को एक उभरते हुए स्पोर्ट्स हब के रूप में स्थापित करेगी।
यह भी पढ़ें : CG News: अटल परिसर से विकास को नई रफ्तार, बिलासपुर में 26 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
