CG News: माँ कर्मा जयंती महोत्सव में शामिल हुए CM विष्णुदेव साय, समाज को एकजुट और सशक्त बनने का संदेश

CG News: माँ कर्मा जयंती महोत्सव में शामिल हुए CM विष्णुदेव साय, समाज को एकजुट और सशक्त बनने का संदेश

CG News: माँ कर्मा जयंती महोत्सव में शामिल हुए CM विष्णुदेव साय, समाज को एकजुट और सशक्त बनने का संदेश

CG News: सूरजपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव 2026 में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने समाज को एकजुट रहने और विकास की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया।

माँ कर्मा जयंती में CM साय की सहभागिता

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेश स्तरीय भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने भक्त माता करमा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की, कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने माता कर्मा चौक पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि माँ कर्मा का जीवन त्याग, सेवा और समर्पण का प्रतीक है।

सूरजपुर में CM साय कर्मा महोत्सव में हुए शामिल, 172.51 करोड़ रुपए के विकास  कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

साहू समाज के योगदान को सराहा

मुख्यमंत्री ने साहू समाज को गौरवशाली और संस्कारित बताते हुए कहा कि इस समाज ने हमेशा प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, उन्होंने भामाशाह और राजिम दाई जैसी विभूतियों का उल्लेख करते हुए समाज से उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने की बात कही।

नक्सलवाद पर सरकार का कड़ा रुख

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बस्तर क्षेत्र, जो कभी नक्सल हिंसा से प्रभावित था, अब तेजी से विकास की मुख्यधारा में लौट रहा है। 400 से अधिक गांवों को सड़कों, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ा गया है, उन्होंने पश्चिम एशिया के हालात का जिक्र करते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत मजबूत स्थिति में है। लोगों से अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई।

जय भक्त माता कर्मा ।। आज सूरजपुर की पुण्यभूमि पर आयोजित 'प्रदेश स्तरीय भक्त  माता कर्मा जयंती महोत्सव 2026' में सहभागी होकर माँ कर्मा के चरणों ...

सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है—
• 25 लाख किसानों को 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की सहायता
• महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को 16 हजार करोड़ रुपये से अधिक लाभ
• भूमिहीन मजदूरों को 10-10 हजार रुपये की सहायता

साहू समाज के लिए बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने साहू समाज के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं—
• 50 लाख रुपये सामाजिक भवन निर्माण हेतु
• 25 लाख रुपये बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, मंत्री राजेश अग्रवाल, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : CG News: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: पांचवें दिन झारखंड-हिमाचल का शानदार प्रदर्शन, कर्नाटक शीर्ष पर बरकरार

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें