Rewa News: रीवा में चलती कार में अचानक लगी आग, सड़क पर मची अफरा-तफरी

Rewa News: रीवा में चलती कार में अचानक लगी आग, सड़क पर मची अफरा-तफरी

Rewa News: रीवा में चलती कार में अचानक लगी आग, सड़क पर मची अफरा-तफरी

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा शहर में रविवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई। यह घटना बड़ी पुल के पास बीहर रिवर फ्रंट के सामने घोघर मार्ग पर हुई, जिसने कुछ देर के लिए इलाके में हड़कंप मचा दिया।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, घोघर निवासी फयाज खान अपनी कार से ट्रांसपोर्ट नगर से घर लौट रहे थे, इसी दौरान अचानक कार के इंजन से धुआं निकलने लगा और कुछ ही पलों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया, सड़क के बीचों-बीच कार में आग लगने से यातायात प्रभावित हो गया और कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई, घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

चालक की सूझबूझ से बची बड़ी अनहोनी

बताया जा रहा है कि चालक ने समय रहते स्थिति को भांप लिया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। उनकी सूझबूझ के कारण किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

आग लगने की वजह क्या रही?

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण इंजन में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण की जांच अभी जारी है, इस हादसे में कार का इंजन हिस्सा पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में एक्स-रे फिल्म खत्म, मरीजों को मोबाइल पर मिल रही रिपोर्ट

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें