MP News: मध्य प्रदेश के 13 कलेक्टरों को मिलेगा प्रमोशन, करीब 1000 अफसरों की भी बदलेगी रैंक

MP News: मध्य प्रदेश के 13 कलेक्टरों को मिलेगा प्रमोशन, करीब 1000 अफसरों की भी बदलेगी रैंक

MP News: मध्य प्रदेश के 13 कलेक्टरों को मिलेगा प्रमोशन, करीब 1000 अफसरों की भी बदलेगी रैंक

MP News: मध्य प्रदेश में नए साल की शुरुआत कई प्रशासनिक अधिकारियों के लिए पदोन्नति की खुशखबरी लेकर आने वाली है. प्रदेश के 13 जिलों में पदस्थ कलेक्टरों को 1 जनवरी से प्रमोशन का लाभ मिलने जा रहा है. सामान्य प्रशासन विभाग दिसंबर में विभागीय पदोन्नति समिति यानी डीपीसी की बैठक आयोजित करेगा. इसमें 150 से अधिक आईएएस अधिकारियों की पदोन्नति पर निर्णय लिया जाएगा. इसके साथ ही अलग-अलग विभागों के करीब एक हजार अधिकारियों और कर्मचारियों को भी प्रमोशन मिलने की तैयारी है.

Gwalior Collector Ruchika Chauhan IAS Promotion List | MP News

सामान्य प्रशासन विभाग ने शुरू की तैयारी

प्रमोशन प्रक्रिया को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आईएएस और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पात्रता संबंधी तैयारियां शुरू कर दी हैं. दिसंबर में होने वाली डीपीसी की बैठक में अधिकारियों के पदोन्नति प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा. योजना के मुताबिक, 1 जनवरी से प्रमोशन का लाभ दिया जाना है और 31 दिसंबर तक सभी संबंधित आदेश जारी करने का लक्ष्य रखा गया है.

12 कलेक्टरों को अपर सचिव पद

प्रमोशन सूची में 2011 बैच की आईएएस अधिकारी और ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान का नाम भी शामिल है. पदोन्नति के बाद उन्हें सचिव बनाया जाएगा. वहीं, 2014 बैच के 12 आईएएस अधिकारियों को अपर सचिव पद पर प्रमोट करने की तैयारी है. इनमें अशोकनगर कलेक्टर साकेत मालवीय, जबलपुर कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा, खंडवा कलेक्टर ऋषभ गुप्ता, देवास कलेक्टर नेहा मीना, नर्मदापुरम कलेक्टर आशीष वशिष्ठ और सिंगरौली कलेक्टर अंकित अस्थाना शामिल हैं.
इसके अलावा बालाघाट कलेक्टर आदित्य सिंह, मुरैना कलेक्टर लोकेश जांगिड़, सागर कलेक्टर दिलीप कुमार यादव, अलीराजपुर कलेक्टर नीतू माथुर, डिंडोरी कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया और निवाड़ी कलेक्टर जमुना भिड़े को भी पदोन्नति का लाभ मिलेगा.

Mohan Cabinet Decision : मोहन कैबिनेट के अहम फैसले, बिजली कंपनियों में अब  होगी बंपर भर्ती | Mohan Cabinet Decision Meeting Today Important Proposals  Approved - Patrika News

तीन IAS अधिकारी बनेंगे प्रमुख सचिव

वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की पदोन्नति सूची में 2003 बैच के संजय गोयल, निशांत वरवड़े और ज्ञानेश्वर बी. पाटिल के नाम शामिल हैं. इन अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नत किया जाएगा. ज्ञानेश्वर बी. पाटिल वर्तमान में महाराष्ट्र में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ हैं. इसके साथ ही 2011 बैच के अधिकारियों को अपर सचिव से सचिव पद पर पदोन्नति देने की प्रक्रिया भी प्रस्तावित है.

2011 बैच के इन अधिकारियों को मिलेगा सचिव पद

2011 बैच के जिन आईएएस अधिकारियों को सचिव पद पर पदोन्नत करने की तैयारी है, उनमें वीएस चौधरी कोलसानी, हरजिंदर सिंह, रुचिका चौहान, सौरभ कुमार सुमन, नेहा मारव्या, विजय कुमार जे., अनुग्रह पी., बी विजय दत्ता, मोहित बुंदस, संजीव श्रीवास्तव, चंद्रमौली शुक्ला, मनोज पुष्प, उमाशंकर भार्गव, गौतम सिंह और प्रीति जैन शामिल हैं.
इसके अलावा उषा परमार, सरिता ओमबाला प्रजापति, मुजीबुर्रहमान खान, दिनेश जैन, गिरीश शर्मा, शिवराज सिंह वर्मा और वीरेंद्र कुमार को भी सचिव पद पर पदोन्नति मिलने की संभावना है.

एमपी विधानसभा सचिवालय में 13 अधिकारियों को प्रमोशन... लिस्ट जारी, पर कोर्ट  के फैसले का रहेगा पेंच

2014 बैच के 27 अधिकारियों को अपर सचिव का वेतनमान

2014 बैच के आईएएस अधिकारियों को उपसचिव से अपर सचिव पद का वेतनमान देने के लिए पदोन्नति की प्रक्रिया प्रस्तावित है. इस सूची में अवि प्रसाद, शीतला पटले, संकेत मालवीय, अरुण कुमार विश्वकर्मा, ऋषभ गुप्ता, नेहा मीना, तन्वी हुड्डा, आशीष वशिष्ठ, अंकित अस्थाना, आदित्य सिंह, लोकेश जांगिड़, ऋजु बाफना, भव्या मित्तल, क्षितिज सिंघल और सलोनी सिडाना शामिल हैं.
इसके अलावा दिलीप यादव, रानी बाटड़, चंद्रशेखर शुक्ला, दिलीप कुमार कापसे, बुद्धेश कुमार वैद्य, विनय निगम, अभय बेडेकर, सुधीर कोचर, अजयदेव शर्मा, नीतू माथुर, अंजू पवन भदौरिया और जमुना भिड़े के नाम भी इस प्रक्रिया में शामिल हैं.

SAS अधिकारियों और मंत्रालय के कर्मचारियों की भी होगी पदोन्नति

प्रमोशन की यह प्रक्रिया केवल आईएएस अधिकारियों तक सीमित नहीं रहेगी. राज्य प्रशासनिक सेवा यानी एसएएस के अधिकारियों को डिप्टी कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर और अपर कलेक्टर पद पर पदोन्नति दी जाएगी. वहीं, राजस्व विभाग के वरिष्ठ तहसीलदारों और एसएलआर को भी डिप्टी कलेक्टर पद पर प्रमोट करने की तैयारी है.
मंत्रालय में पदस्थ निजी सचिव, स्टाफ ऑफिसर और अन्य कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए भी विभागीय समिति की बैठकें आयोजित की जाएंगी. इसके अलावा 2018 बैच के आईएएस अधिकारियों को जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड यानी जेएजी और 2023 बैच के अधिकारियों को सीनियर टाइम स्केल देने की प्रक्रिया भी प्रस्तावित है.

पुलिस विभाग में भी IPS अधिकारियों के प्रमोशन

गृह विभाग के अंतर्गत भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की पदोन्नति प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी. इसमें अधिकारियों को डीजी, स्पेशल डीजी, एडीजी, आईजी, डीआईजी, एसएसपी और एसपी स्तर के पदों पर प्रमोट किया जाएगा. वहीं, राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को एसडीओपी, सीएसपी और डीएसपी से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यानी एडिशनल एसपी पद पर पदोन्नति देने की तैयारी है, पुलिस विभाग के साथ वन विभाग में भी पदोन्नति की प्रक्रिया अपनाई जाएगी. इसके तहत भारतीय वन सेवा और राज्य वन सेवा के अधिकारियों के प्रमोशन पर निर्णय लिया जाएगा. इस तरह दिसंबर में होने वाली विभागीय पदोन्नति समिति की बैठकों के बाद प्रदेश के प्रशासनिक, पुलिस, वन और राजस्व विभागों में बड़े स्तर पर पदोन्नति के आदेश जारी होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा के अटल पार्क में युवकों का खतरनाक कार स्टंट, तेज रफ्तार गाड़ियों से करतब दिखाने का वीडियो वायरल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें