MP Weather Update: चक्रवाती तूफान और पहाड़ों की बर्फबारी से बदला मौसम, रीवा-शहडोल में बारिश

MP Weather Update: चक्रवाती तूफान और पहाड़ों की बर्फबारी से बदला मौसम, रीवा-शहडोल में बारिश

MP Weather Update: चक्रवाती तूफान और पहाड़ों की बर्फबारी से बदला मौसम, रीवा-शहडोल में बारिश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ और पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर दिखाई देने लगा है. प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में बारिश का दौर जारी है, जबकि भोपाल, इंदौर और उज्जैन समेत पश्चिमी इलाकों में ठंड का प्रभाव बढ़ गया है. मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के 12 जिलों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है.

मौसम का 'डबल अटैक': MP में कहीं पारा 38°C पार, तो कहीं आंधी-बारिश का अलर्ट,  26 से फिर बदलेगा मिजाज - weather change again from march 26 thunderstorms  and rain expected in

इन 12 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में बारिश होने की संभावना है. इससे पहले शनिवार को मंडला, सिंगरौली, डिंडौरी, मैहर, रीवा और सीधी समेत कई जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई.

Today's Weather: कहीं लू, कहीं बारिश... UP-बिहार समेत 12 राज्यों में बारिश  का अलर्ट, जानें आपके राज्य में मौसम का हाल - India TV Hindi

अमरकंटक में एक इंच बारिश

बारिश का असर कई इलाकों में जनजीवन पर भी देखने को मिला है. अनूपपुर जिले के अमरकंटक में इससे पहले करीब एक इंच बारिश रिकॉर्ड की गई थी. वहीं, उमरिया में शुक्रवार रात हुई बारिश के बाद नेशनल हाईवे-43 पर मोर्चा फाटक के पास सड़क दलदल में तब्दील हो गई. इसके चलते हाईवे के दोनों तरफ करीब तीन-तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया. सड़क पर पैदल चलने वाले लोग भी फिसलते नजर आए. शनिवार को पूरे दिन यही स्थिति बनी रही.

मार्च में मस्त मौसम, 20 मार्च तक कई राज्यों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का  अलर्ट, एक हफ्ते तक नहीं पड़ेगी हीटवेव - march weather western disturbance  north india ...

शाजापुर का गिरवर प्रदेश में सबसे ठंडा

बारिश के बीच प्रदेश में रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. मौसम केंद्र IMD के मुताबिक, शाजापुर जिले से जुड़े गिरवर में न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा. बैतूल में 9.2 डिग्री, नीमच के मरुखेड़ा, छतरपुर के नौगांव और भोपाल में 9.5 डिग्री तापमान दर्ज हुआ. वहीं रायसेन में 10.6 डिग्री, धार में 10.9 डिग्री, खजुराहो में 11.4 डिग्री और रतलाम-नरसिंहपुर में 12.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा.

Mp Weather:प्रदेश के दक्षिणी जिलों में बदला मौसम, 15 जिलों में बारिश और  गरज-चमक का अलर्ट, ठंडी रातें,गर्म दिन - Mp Weather: Weather Changes In The  Southern Districts Of The ...

उज्जैन में स्कूलों के समय में बदलाव

बदलते मौसम और बढ़ती ठंड को देखते हुए उज्जैन जिले में स्कूलों के संचालन के समय में भी बदलाव किया गया है. जारी आदेश के अनुसार, नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के स्कूल अब सुबह 9 बजे से पहले संचालित नहीं होंगे. दूसरी ओर, प्रदेश के पूर्वी जिलों में बारिश और पश्चिमी हिस्सों में गिरते तापमान ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है, मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में चक्रवाती तूफान का प्रभाव बना हुआ है. इसके अलावा पूर्वी मध्यप्रदेश में एक लो प्रेशर एरिया यानी निम्न दाब क्षेत्र सक्रिय है. इन मौसमी परिस्थितियों के कारण आंधी और बारिश का दौर चल रहा है. वहीं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के चलते ठंडी हवाएं मध्यप्रदेश की ओर आ रही हैं, जिससे रात के तापमान में गिरावट और ठंड में बढ़ोतरी हो रही है.

Weather Update Today 25 June Madhya Pradesh IMD Forecast Rainfall Gwalior  Ujjain Indore Ka Mausam | MP Weather Today: मध्य प्रदेश के 16 जिलों में  होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

नवंबर में बारिश के भी आसार

मौसम विभाग के अनुसार, कश्मीर और उत्तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी हो रही है. इसका असर मध्यप्रदेश में भी देखने को मिल रहा है. मौसम सिस्टम के आगे बढ़ने के बाद प्रदेश में ठंड और तेज होने की संभावना है. नवंबर के दूसरे सप्ताह से खासकर ग्वालियर-चंबल संभाग में उत्तरी हवाओं के कारण तापमान में और गिरावट आ सकती है, नवंबर के महीने में प्रदेश के कई शहरों में पहले भी रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ चुकी है. ग्वालियर में 57 साल पहले नवंबर के दौरान न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था. वहीं उज्जैन में 53 साल पहले रात का पारा 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. भोपाल, इंदौर और जबलपुर में नवंबर के दौरान बारिश होने का पुराना ट्रेंड भी रहा है. इस बार महीने की शुरुआत में ही बारिश का अलर्ट जारी हो चुका है, जबकि तीसरे और चौथे सप्ताह में नए मौसम सिस्टम सक्रिय होने से बारिश की संभावना जताई गई है.

यह भी पढ़ें : Rewa News: खराब मौसम ने रोकी फ्लाइट की लैंडिंग, एक घंटे तक आसमान में घूमता रहा विमान, वाराणसी करना पड़ा डायवर्ट

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “MP Weather Update: चक्रवाती तूफान और पहाड़ों की बर्फबारी से बदला मौसम, रीवा-शहडोल में बारिश”

Leave a Comment

और पढ़ें