Rewa News: रीवा में सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी, 10 तोला सोना और 1 किलो चांदी ले उड़े चोर
Rewa News: रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत करहिया मंडी इलाके में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर का ताला तोड़कर 85 हजार रुपए नकद, करीब 10 तोला सोना और 1 किलो चांदी के गहने लेकर फरार हो गए।

सूने मकान को बनाया निशाना
घटना के समय शर्मा परिवार घर पर मौजूद नहीं था। जानकारी के अनुसार, परिवार बच्चों की छुट्टियों के चलते अपने गृह ग्राम छिबौरा गया हुआ था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने पहले रेकी की और फिर ताला तोड़कर घर में घुस गए।
पड़ोसियों ने दी सूचना
पड़ोसियों ने जब घर का ताला टूटा देखा तो उन्हें शक हुआ और तुरंत परिवार को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार मौके पर पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई, बताया जा रहा है कि चोरी की यह पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में संदिग्ध गतिविधियां साफ नजर आ रही हैं, जिसे पुलिस को सौंप दिया गया है।
पुलिस जांच में जुटी
चोरहटा थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा, लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में डर का माहौल है। स्थानीय लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में चलती कार में अचानक लगी आग, सड़क पर मची अफरा-तफरी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
