Satna News: दो ब्यूटी क्रीम की खरीद-बिक्री और इस्तेमाल पर रोक, भारी धातुओं की अधिक मात्रा मिलने पर प्रशासन का एक्शन
Satna News: सतना में पाकिस्तान में निर्मित दो ब्यूटी क्रीम को लेकर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है. जांच के दौरान इन उत्पादों में निर्धारित सीमा से अधिक भारी धातुएं पाए जाने के बाद इनकी खरीद-बिक्री और इस्तेमाल पर तत्काल रोक लगा दी गई है. ड्रग इंस्पेक्टर प्रियंका चौबे ने इस संबंध में एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों और कारोबारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं.

आयात के लिए नहीं मिला पंजीकरण
खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने गोरी ब्यूटी क्रीम और चांदनी व्हाइटनिंग क्रीम की बिक्री और इस्तेमाल बंद करने को कहा है. विभाग के अनुसार, इन दोनों कॉस्मेटिक उत्पादों के आयात के लिए सक्षम प्राधिकारी की ओर से कोई पंजीकरण प्रमाणपत्र जारी नहीं किया गया है. जांच में भारी धातुओं की मात्रा निर्धारित मानकों से अधिक मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है, ड्रग इंस्पेक्टर प्रियंका चौबे ने शुक्रवार को जिले के सभी कॉस्मेटिक स्टॉकिस्ट, थोक विक्रेताओं और खुदरा दुकानदारों को इन दोनों क्रीम की बिक्री तत्काल बंद करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही दुकानदारों से कहा गया है कि उनके पास उपलब्ध स्टॉक को अलग सुरक्षित रखें. पहले की गई खरीद-बिक्री से जुड़े बिल और अन्य जरूरी जानकारी भी विभाग को उपलब्ध कराएं.
ग्राहकों से इस्तेमाल बंद करने की अपील
विभाग ने आम लोगों को भी इन दोनों उत्पादों से दूरी बनाने की सलाह दी है. लोगों से अपील की गई है कि वे गोरी ब्यूटी क्रीम और चांदनी व्हाइटनिंग क्रीम की खरीदारी न करें. जिन लोगों के पास पहले से ये उत्पाद मौजूद हैं, वे उनका इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें, खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने कॉस्मेटिक उत्पाद खरीदने से पहले उनकी पैकेजिंग पर दर्ज जरूरी जानकारियों की जांच करने की सलाह दी है. इसमें निर्माण लाइसेंस नंबर, निर्माता का नाम, बैच नंबर और एक्सपायरी डेट देखना जरूरी है. वहीं, विदेश से आयात किए गए कॉस्मेटिक उत्पादों पर आयात पंजीकरण नंबर और आयातक का विवरण भी जांचने को कहा गया है.
नियमों का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंध के बावजूद इन दोनों क्रीम की बिक्री करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. ऐसे विक्रेताओं पर औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 और प्रसाधन सामग्री नियमावली 2020 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी. विभाग ने कारोबारियों से निर्देशों का पालन करने और आम लोगों से प्रतिबंधित उत्पादों का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की है.
यह भी पढ़ें : MP Weather: अकवान तूफान से सतना और रीवा संभाग में बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |











1 thought on “Satna News: दो ब्यूटी क्रीम की खरीद-बिक्री और इस्तेमाल पर रोक, भारी धातुओं की अधिक मात्रा मिलने पर प्रशासन का एक्शन”