MP Weather: अकवान तूफान से सतना और रीवा संभाग में बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना

MP Weather: अकवान तूफान से सतना और रीवा संभाग में बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना

MP Weather: अकवान तूफान से सतना और रीवा संभाग में बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना

MP Weather: बंगाल की खाड़ी में उठे अकवान तूफान का असर अब पूर्वी मध्यप्रदेश के मौसम पर दिखाई देने लगा है. सतना और रीवा संभाग में शनिवार सुबह से आसमान पर बादलों का डेरा है. मौसम में आए इस बदलाव के बीच मौसम वैज्ञानिकों ने शनिवार और रविवार को कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना जताई है.

MP Weather Forecast: रीवा-सतना समेत इन 18 जिलों में होगी बारिश, पूर्वी एमपी  में अगले

नमी वाली हवाओं से बदला मौसम

शुक्रवार को भी सतना जिले में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहा. आसमान में हल्के बादल छाए रहे और रुक-रुककर तेज हवाएं चलती रहीं. हालांकि, तूफान का रास्ता बदलने के कारण इसके प्रभाव के सीमित रहने का अनुमान है. बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर पहुंच रही हवाओं को मौसम में बदलाव की प्रमुख वजह माना जा रहा है.

दिल्ली-NCR में रक्षाबंधन के दिन सुबह से शुरू हुई झमाझम बारिश, जानिए अन्य  राज्यों में आज दिनभर के मौसम का हाल - India TV Hindi

सतना के तापमान में गिरावट

शुक्रवार को सतना में अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा. अधिकतम तापमान सामान्य से डेढ़ डिग्री और न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम दर्ज हुआ. हालांकि, नमी वाली हवाओं के प्रभाव से दिन के तापमान में बढ़ोतरी भी देखने को मिली.

दिल्ली-NCR में 2 दिन तूफानी हवाएं; पूरे हफ्ते बारिश के आसार, किस दिन कैसा  मौसम?, Ncr Hindi News - Hindustan

दो दिन बाद साफ होगा आसमान

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अकवान तूफान का प्रभाव समाप्त होने के बाद उत्तरी हवाओं का रुख पूर्वी मध्यप्रदेश की ओर होगा. इसके चलते सतना और रीवा संभाग में तापमान में गिरावट आने की संभावना है. अगले दो दिनों के बाद आसमान साफ होने और सर्द हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है.

Ghaziabad Weather: सुबह से छाए रहे बादल, बारिश के आसार; अगले दो दिन ऐसा  रहेगा मौसम - ncr It has been cloudy since morning chances of rain The  weather will be like this for the next two days

बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड

मौसम में हो रहे इस बदलाव के बाद विंध्य क्षेत्र में ठंड का असर और बढ़ सकता है. फिलहाल शनिवार और रविवार को बादलों की आवाजाही के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. इसके बाद उत्तरी हवाओं के प्रभाव से रात के तापमान में गिरावट आ सकती है और लोगों को ठंड का ज्यादा एहसास होगा.

यह भी पढ़ें : MP News: मैहर में संभागायुक्त शीलेन्द्र सिंह का औचक निरीक्षण, स्कूलों में पढ़ाई और सरकारी भवनों के निर्माण की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “MP Weather: अकवान तूफान से सतना और रीवा संभाग में बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना”

Leave a Comment

और पढ़ें