Rewa News: रीवा में नशीली कफ सिरप का खुलासा, लग्जरी कार से 285 सीसी बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Rewa News: रीवा जिले की समान थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक लग्जरी वाहन से 285 शीशी (सीसी) नशीली कफ सिरप बरामद की है। आरोपी लंबे समय से नशे की तस्करी में लिप्त था और लग्जरी जीवन जीने के लिए इस अवैध धंधे में उतर गया था।

मुखबिर की सूचना पर दबिश
पुलिस को सूचना मिली थी कि बिछिया थाना क्षेत्र के सामने रहने वाला धीरज चिकवा नशे के कारोबार में सक्रिय है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उसके घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान घर के बाहर खड़ी एक लग्जरी कार से 285 सीसी नशीली कफ सिरप बरामद की गई।
वाहन में छिपाकर करता था सप्लाई
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी इसी कार में नशे का स्टॉक रखकर विभिन्न इलाकों, खासकर गोविंदगढ़ मार्ग पर सप्लाई करता था। यह तरीका लंबे समय से अपनाया जा रहा था, मूल रूप से गोविंदगढ़ का रहने वाला धीरज चिकवा पहले फोटोग्राफी का काम करता था, लेकिन लग्जरी जीवन जीने की चाह में उसने यह पेशा छोड़ दिया और नशे की तस्करी में शामिल हो गया।
पहले भी सामने आ चुका नाम
पुलिस के अनुसार, दिसंबर माह में हुई एक एनडीपीएस कार्रवाई में भी आरोपी का नाम सामने आया था। इसके बाद से वह पुलिस के रडार पर था, सीएसपी राजीव पाठक ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है, ताकि पूरे गिरोह का खुलासा किया जा सके।
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी, 10 तोला सोना और 1 किलो चांदी ले उड़े चोर
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
