MP News: सूर्य का मेष राशि में प्रवेश, 14 अप्रैल से खत्म होगा खरमास, शुरू होंगे विवाह और शुभ कार्य

MP News: सूर्य का मेष राशि में प्रवेश, 14 अप्रैल से खत्म होगा खरमास, शुरू होंगे विवाह और शुभ कार्य

MP News: सूर्य का मेष राशि में प्रवेश, 14 अप्रैल से खत्म होगा खरमास, शुरू होंगे विवाह और शुभ कार्य

MP News: नवग्रहों के राजा सूर्य 14 अप्रैल को मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस खगोलीय परिवर्तन के साथ ही खरमास की समाप्ति मानी जाएगी, और देशभर में फिर से मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी।

सूर्य का राशि परिवर्तन और मेष संक्रांति

14 अप्रैल को प्रातः 9:52 बजे सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इसे ही मेष संक्रांति कहा जाता है, संक्रांति का अर्थ होता है सूर्य का एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करना, इस समय सूर्य अपनी उच्च स्थिति में माने जाते हैं और यह अवधि अत्यंत शुभ मानी जाती है।

शुभ कार्यों की शुरुआत

सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करते ही एक माह से चल रहा खरमास समाप्त हो जाएगा, इसके साथ ही विवाह, गृह प्रवेश, यज्ञोपवीत और अन्य मांगलिक कार्य फिर से शुरू हो सकेंगे।

अक्षय तृतीया 2026: विशेष योग का संयोग

इस वर्ष 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा, जो बेहद शुभ माना जा रहा है, पंचांग के अनुसार इस दिन रोहिणी नक्षत्र और सोमवार का संयोग बन रहा है, जिससे सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण होगा, इसके साथ ही मध्य रात्रि में मृगशिरा नक्षत्र के कारण अमृत सिद्धि योग भी बनेगा, जो इस दिन के महत्व को और बढ़ाता है।

धार्मिक महत्व और दान का विधान

अक्षय तृतीया पर भगवान विष्णु की पूजा और पितरों के लिए तर्पण का विशेष महत्व बताया गया है, मान्यता है कि इस दिन किया गया दान अक्षय फल देता है और जीवन में सुख-समृद्धि लाता है।

घट दान का महत्व

इस दिन दो मिट्टी के घटों का विशेष पूजन किया जाता है—
• एक घट भगवान विष्णु के लिए जल, जौ, चंदन और पीले पुष्प के साथ
• दूसरा घट पितरों के लिए काले तिल, दूध और सफेद पुष्प के साथ
इन दोनों घटों का दान ब्राह्मणों को करने से पितृ तृप्ति और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।

पुरुषोत्तम अधिक मास की शुरुआत

पंचांग के अनुसार, 17 मई से पुरुषोत्तम अधिक मास की शुरुआत होगी, जो 15 जून तक चलेगा, इस पूरे एक महीने में विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों पर रोक रहेगी, लेकिन धार्मिक कार्यों, सत्संग, तीर्थ यात्रा और जप-तप का विशेष महत्व रहेगा।

यह भी पढ़ें : MP News: एमपी हाई कोर्ट का अहम फैसला, नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर भर्ती प्रक्रिया पर अंतरिम राहत

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें