Rewa News: रीवा में अंतरराज्यीय बैटरी चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार
Rewa News: रीवा जिले में सक्रिय अंतरराज्यीय बैटरी चोर गिरोह का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। सोहागी थाना पुलिस ने घेराबंदी कर गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

ऐसे पकड़ में आया गिरोह
मामले की शुरुआत फरियादी अलख नारायण केसरवानी की शिकायत से हुई। लगातार हो रही बैटरी चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित की और निगरानी बढ़ाई। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपियों को धर दबोचा गया, जांच में सामने आया कि गिरोह मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से बैटरियां चोरी कर उन्हें उत्तर प्रदेश के बाजारों में बेचता था। आरोपी खासतौर पर धर्मकांटा और गोदामों को निशाना बनाते थे, जहां बड़ी मात्रा में बैटरियां रखी होती हैं।
बरामद हुआ लाखों का माल
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 1 लाख रुपए कीमत की बैटरियां बरामद की हैं। पूछताछ में आरोपियों ने कई अन्य वारदातों में शामिल होने की बात भी कबूल की है, थाना प्रभारी कमलेश साहू के अनुसार, गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और लगातार शिकायतें मिल रही थीं। फरार आरोपी की तलाश जारी है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
