Rewa News: रीवा के नए कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने संभाला पदभार, आज से संभालेंगे जिम्मेदारी
Rewa News: रीवा जिले को नया कलेक्टर मिल गया है। नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने रविवार को सर्किट हाउस रीवा में पदभार ग्रहण कर लिया। जॉइनिंग के दौरान उन्होंने स्पष्ट संकेत दिया कि वे जनहित से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देंगे।
![]()
सोमवार से संभालेंगे पूरी जिम्मेदारी
जानकारी के अनुसार, नए कलेक्टर सोमवार से जिले के प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी पूरी सक्रियता के साथ संभालेंगे और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे, वहीं, पूर्व कलेक्टर प्रतिभा पाल को अब सागर जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
अनुभवी IAS अधिकारी
सूर्यवंशी 2012 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं। इससे पहले वे बैतूल जिले में कलेक्टर के पद पर कार्यरत रहे हैं और रतलाम सहित कई जिलों में महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में अंतरराज्यीय बैटरी चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
