MP News: भोपाल में सीएम मोहन की कैबिनेट बैठक संपन्न, 6 नए मेडिकल कॉलेज समेत कई प्रस्ताव मंजूर

MP News: भोपाल में सीएम मोहन की कैबिनेट बैठक संपन्न, 6 नए मेडिकल कॉलेज समेत कई प्रस्ताव मंजूर

MP News: भोपाल में सीएम मोहन की कैबिनेट बैठक संपन्न, 6 नए मेडिकल कॉलेज समेत कई प्रस्ताव मंजूर

MP News: राजधानी में मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें विकास और जनकल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।

MP Cabinet Meeting: मोहन कैबिनेट की बैठक आज, एक दर्जन प्रस्तावों को मिलेगी  मंजूरी, स्थापना दिवस की तैयारी पर होगी चर्चा | MP Cabinet Meeting Today cm  Mohana Yadav dozen ...

महिला सशक्तिकरण पर फोकस

बैठक से पहले मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सप्ताह महिला सशक्तिकरण के लिए अहम रहेगा। नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत पूरे प्रदेश में सम्मेलन, पदयात्राएं और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

6 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज

कैबिनेट ने राजगढ़, मंडला, नीमच, मंदसौर, शिवपुरी और सिंगरौली में नए मेडिकल कॉलेज खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है, जिससे स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा, मंत्रिमंडल ने सागर जिले की 286 करोड़ की मिडवासा सिंचाई परियोजना को स्वीकृति दी, जिससे 7200 हेक्टेयर क्षेत्र को लाभ मिलेगा। साथ ही उर्वरक सब्सिडी और कृषि मैकेनाइजेशन योजना को जारी रखने का फैसला लिया गया।

सामाजिक योजनाएं जारी रहेंगी

कैबिनेट ने मध्यान्ह भोजन, मिशन शक्ति, संबल योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और हेल्पलाइन 181 जैसी योजनाओं को जारी रखने की मंजूरी दी है, लोक निर्माण विभाग की परियोजनाओं को जारी रखने के साथ ही राज्य में दूध उत्पादन बढ़कर 12.4 लाख लीटर होने की जानकारी भी दी गई, जो करीब 25% वृद्धि है।

यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी में मंदिर में दो बार चोरी, हर बार भगवान को प्रणाम कर ले गया गहने

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें