CG News: आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री साय का भावुक संदेश, बताया संगीत जगत की अपूरणीय क्षति

CG News: आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री साय का भावुक संदेश, बताया संगीत जगत की अपूरणीय क्षति

CG News: आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री साय का भावुक संदेश, बताया संगीत जगत की अपूरणीय क्षति

CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुप्रसिद्ध गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुखद समाचार को अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक बताया।

मुख्यमंत्री साय आज जशपुर जिले के दौरे पर

भारतीय संगीत की अमर धरोहर

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आशा भोसले ने अपनी मधुर, विलक्षण और हृदयस्पर्शी आवाज़ के माध्यम से दशकों तक भारतीय संगीत को समृद्ध किया। उन्होंने करोड़ों संगीत प्रेमियों के दिलों में एक अमिट स्थान बनाया, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा।

Asha Bhosle Death News LIVE: आशा भोसले का निधन, आमिर खान से प्रियंका चोपड़ा  तक ने जताया शोक, अंतिम संस्कार 4 बजे | Asha Bhosle Death News Live Updates Asha  Bhosle Funeral

अमर रहेगा योगदान

सीएम ने अपने संदेश में कहा कि आशा भोसले का संगीत जगत में योगदान अद्वितीय और अविस्मरणीय है। उनका यह योगदान युगों-युगों तक जीवित रहेगा और भारतीय सांस्कृतिक विरासत को और अधिक समृद्ध करेगा।

ईश्वर से प्रार्थना

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने माँ सरस्वती से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार एवं उनके असंख्य प्रशंसकों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें, आशा भोसले का निधन भारतीय संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

यह भी पढ़ें : CG News:खनिज और उद्योग से चमकते ये जिले बनाते हैं आर्थिक रीढ़, जानिए विकसित जिलों की सूची

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें