CG News: छत्तीसगढ़ में फिर दौड़ेगा ‘रेल नीर’, यात्रियों को सस्ती शुद्ध पानी की सुविधा जल्द शुरू
CG News: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। गर्मी के बढ़ते मौसम को देखते हुए जल्द ही ‘रेल नीर’ की सुविधा फिर से शुरू की जा रही है, जिससे यात्रियों को सस्ती और शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा।
बिलासपुर प्लांट से फिर शुरू होगा उत्पादन
IRCTC के बिलासपुर स्थित सिरगिट्टी रेल नीर प्लांट को लंबे समय बाद दोबारा चालू करने की तैयारी चल रही है। पिछले लगभग डेढ़ साल से बंद इस प्लांट के शुरू होने से उत्पादन और सप्लाई व्यवस्था में सुधार आएगा।

यात्रियों को मिलेगा सस्ता और शुद्ध पानी
प्लांट के शुरू होने के बाद यात्रियों को केवल 14 रुपये में शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। इससे रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को किफायती दर पर सुरक्षित पानी मिल सकेगा, गर्मी के मौसम में पानी की मांग बढ़ने के कारण नागपुर स्थित प्लांट ने छत्तीसगढ़ को सप्लाई सीमित कर दी थी। इससे कई स्टेशनों पर पानी की उपलब्धता प्रभावित हुई थी, जिसे अब स्थानीय उत्पादन से संतुलित किया जाएगा।
कई राज्यों तक होगी सप्लाई
बिलासपुर प्लांट की क्षमता प्रतिदिन हजारों बोतल उत्पादन की है। इसके शुरू होने से रायपुर, दुर्ग, रायगढ़ के साथ-साथ रांची, टाटानगर और धनबाद जैसे स्टेशनों तक भी बेहतर सप्लाई सुनिश्चित होगी, पानी की कमी के दौरान रेलवे को निजी कंपनियों पर निर्भर रहना पड़ा था। लेकिन ‘रेल नीर’ उत्पादन शुरू होने से इस निर्भरता में कमी आएगी और यात्रियों को मानक दर पर पानी उपलब्ध हो सकेगा।
यह भी पढ़ें : CG News: प्रवासी मजदूरों के लिए नई सुविधा, बस्तर में शुरू हुई 5 किलो LPG सिलेंडर योजना
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
