Sidhi News: सीधी में अस्पताल से स्कूटी पर शव ले गए परिजन, डॉक्टर की गैरमौजूदगी पर सवाल
Sidhi News: सीधी जिले के सेमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक बेहद संवेदनशील और चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां एक मरीज की मौत के बाद परिजनों को शव स्कूटी पर घर ले जाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

इलाज के लिए भटकते रहे परिजन
परिजनों के अनुसार, बुधवार रात करीब 11 बजे रामसजीवन गुप्ता की तबीयत अचानक बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल लाया गया। आरोप है कि अस्पताल में समय पर कोई डॉक्टर उपलब्ध नहीं था और परिवार इलाज के लिए इधर-उधर भटकता रहा।
डॉक्टर की गैरमौजूदगी पर सवाल
परिजनों का कहना है कि ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर संजय पटेल अस्पताल में नहीं थे। इसी दौरान इलाज न मिलने से मरीज की मौत हो गई। बेटे संजीव का आरोप है कि अगर समय पर डॉक्टर मिल जाते, तो उनके पिता की जान बच सकती थी।
शव ले जाने के लिए नहीं मिली सुविधा
मौत के बाद भी परिवार को राहत नहीं मिली। अस्पताल में न एंबुलेंस उपलब्ध थी और न ही शव वाहन की व्यवस्था की गई। मजबूरी में परिजनों को शव स्कूटी पर ले जाना पड़ा।
भावुक कर देने वाला दृश्य
जब परिजन स्कूटी पर शव लेकर निकले, तो यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद महिलाएं रोने लगीं। इस घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, ड्यूटी डॉक्टर संजय पटेल ने सफाई देते हुए कहा कि वे उस समय खाना खाने गए थे और उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं दी गई थी।
यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी में अंबेडकर जयंती रैली के बाद हिंसा, 4 आरोपी गिरफ्तार
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
