MP News: MP में आज से स्व-गणना शुरू, 30 अप्रैल तक भरें ऑनलाइन फॉर्म, 1 मई से घर-घर सत्यापन
MP News: देशभर में जनगणना की तैयारियों के तहत मध्य प्रदेश में आज 16 अप्रैल से स्व-गणना (Self Enumeration) प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया 30 अप्रैल तक चलेगी, जिसके बाद 1 मई से प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी का सत्यापन करेंगे।
ऑनलाइन खुद भर सकेंगे जानकारी
स्व-गणना के दौरान नागरिक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी और अपने परिवार की जानकारी खुद दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए SELF ENUMERATION PORTAL (se.census.gov.in) रोज सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक उपलब्ध रहेगा। पूरी प्रक्रिया में करीब 15 से 20 मिनट का समय लगेगा।

33 सवालों के देने होंगे जवाब
इस प्रक्रिया में मकान और परिवार से जुड़े कुल 33 सवाल पूछे जाएंगे। इनमें घर की संरचना (दीवार, छत, फर्श), पानी, बिजली, शौचालय, गैस जैसी सुविधाओं के साथ टीवी, मोबाइल, वाहन और अनाज से जुड़ी जानकारी शामिल होगी।
डिजिटल मैप पर लोकेशन जरूरी
ऑनलाइन फॉर्म भरते समय अपने घर की सटीक लोकेशन डिजिटल मैप पर मार्क करनी होगी। इसके लिए पिनकोड डालकर मैप में लाल मार्कर को अपने घर की जगह पर सेट करना होगा।
रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी जानकारी
स्व-गणना के लिए परिवार के मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर अनिवार्य होगा। ओटीपी के जरिए सत्यापन के बाद ही प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। एक मोबाइल नंबर से केवल एक ही परिवार का पंजीकरण होगा।
सबमिट के बाद मिलेगी यूनिक आईडी
फॉर्म भरने के बाद प्रीव्यू चेक कर सबमिट करना होगा। इसके बाद 11 अंकों की सेल्फ एनुमरेशन आईडी मिलेगी, जिसे सुरक्षित रखना जरूरी है। यह आईडी एसएमएस और ईमेल पर भी भेजी जाएगी।
1 मई से घर-घर सत्यापन
जो लोग ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर पाएंगे, उनके लिए 1 मई से प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे। ऑनलाइन डेटा भरने वालों को केवल अपनी आईडी दिखानी होगी, एक बार फॉर्म सबमिट होने के बाद उसमें खुद से बदलाव नहीं किया जा सकेगा। हालांकि, प्रगणक के आने पर जरूरत पड़ने पर सुधार कराया जा सकता है।
यह भी पढ़ें : MP News: MP में 6वें वेतनमान का DA 5% बढ़ा, 40 हजार कर्मचारियों को फायदा, एरियर भी मिलेगा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
