MP News: MP में महिला आरक्षण का बड़ा असर, लोकसभा सीटें 29 से बढ़कर 43 हो सकती हैं
MP News: देश में महिलाओं को संसद और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए 131वां संविधान संशोधन विधेयक लाने की तैयारी तेज हो गई है। इसको लेकर संसद का विशेष सत्र भी आयोजित किया जा रहा है। इसके लागू होने पर मध्य प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

लोकसभा सीटें 43 होने की संभावना
प्रस्तावित बदलाव के तहत मध्य प्रदेश में लोकसभा सीटों की संख्या 29 से बढ़कर 43 तक पहुंच सकती है। इनमें करीब 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी, जिससे महिला प्रतिनिधित्व में बड़ा इजाफा होगा।
विधानसभा सीटें भी बढ़ सकती हैं
यदि इसी आधार पर परिसीमन लागू होता है, तो वर्तमान 230 सदस्यीय विधानसभा बढ़कर करीब 345 सीटों तक पहुंच सकती है। इससे प्रदेश का राजनीतिक संतुलन पूरी तरह बदल सकता है, नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिला आरक्षण लागू करने के लिए परिसीमन जरूरी होगा। नई जनगणना पूरी न होने के कारण 2011 की जनगणना को आधार बनाया जा सकता है।
महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
इस प्रस्ताव में अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग की महिलाओं के लिए भी आरक्षण का प्रावधान रखा गया है, जिससे उन्हें भी राजनीतिक प्रतिनिधित्व का अवसर मिलेगा, भाजपा ने बूथ स्तर तक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया है, वहीं महिला मोर्चा के जरिए प्रशिक्षण और नेतृत्व विकास पर भी काम किया जा रहा है।
राजनीतिक दलों की तैयारी शुरू
महिला आरक्षण के प्रभाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस दोनों ही महिला नेतृत्व को मजबूत करने में जुट गई हैं, कांग्रेस ने संगठन विस्तार और नए नेतृत्व को आगे बढ़ाने की पहल की है, जबकि भाजपा ने संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
यह भी पढ़ें : MP News: MP में आज से स्व-गणना शुरू, 30 अप्रैल तक भरें ऑनलाइन फॉर्म, 1 मई से घर-घर सत्यापन
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
