MP News: MP के राजगढ़ में बाल विवाह का चौंकाने वाला खुलासा, 8 साल की बच्ची और 9 साल के बच्चे की शादी
MP News: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में बाल विवाह की कुप्रथा एक बार फिर सामने आई है। भोजपुर थाना क्षेत्र के कुशलपुरा गांव में महज 8 साल की बच्ची का विवाह 9 साल के बालक से करा दिया गया। यह मामला तब सामने आया जब शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
जांच के बाद भी नहीं रुकी शादी
हैरानी की बात यह है कि प्रशासनिक टीम एक दिन पहले ही गांव में जांच के लिए पहुंची थी। लेकिन ग्रामीणों ने टीम को गलत जानकारी देकर गुमराह कर दिया और अगले ही दिन बाल विवाह संपन्न कर दिया, हल्दी, मेहंदी और बारात की रस्मों के वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और मामले की जांच शुरू की गई।

इन पर दर्ज हुआ केस
महिला एवं बाल विकास विभाग की शिकायत पर पुलिस ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, इसमें बच्चों के माता-पिता के अलावा टेंट संचालक, घोड़ी संचालक, पंडित, हलवाई और प्रिंटिंग प्रेस संचालक को भी आरोपी बनाया गया है।
जांच टीम ने की पुष्टि
मौके पर पहुंची टीम ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और ग्राम चौकीदार के बयान के आधार पर बाल विवाह की पुष्टि की और पंचनामा तैयार किया।
दूसरा मामला भी आया सामने
करनवास थाना क्षेत्र में भी 9 साल की बच्ची की सगाई कर 26 अप्रैल को शादी तय करने का मामला सामने आया है। इसमें ‘झगड़े’ के नाम पर 9 लाख रुपये की मांग का आरोप भी लगा है।
प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल
लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने प्रशासन की निगरानी और जागरूकता अभियान पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बाल विवाह रोकने के लिए सख्ती के साथ समाज की भागीदारी बेहद जरूरी मानी जा रही है।
यह भी पढ़ें : MP News: MP में महिला आरक्षण का बड़ा असर, लोकसभा सीटें 29 से बढ़कर 43 हो सकती हैं
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
