CG News: कोरबा में PDS अनियमितता पर कड़ा एक्शन, तीन दुकानों के संचालकों पर FIR दर्ज
CG News: कोरबा जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत राशन वितरण में सामने आई गंभीर अनियमितताओं पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए तीन शासकीय उचित मूल्य दुकानों के संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
दुकान में भारी अनियमितता उजागर
ग्राम पंचायत कोरकोमा स्थित दुकान में जांच के दौरान बड़ा गड़बड़ी का मामला सामने आया है। यहां करीब—
• 197.45 क्विंटल चावल
• 22.82 क्विंटल नमक
के गबन की पुष्टि हुई है। साथ ही लगभग 435 राशन कार्डधारियों को समय पर राशन नहीं दिया गया।

चावल और शक्कर का गबन
खोड्डल की उचित मूल्य दुकान में भी गंभीर अनियमितताएं पाई गई हैं। जांच में—
• 334.98 क्विंटल चावल
• 6 क्विंटल शक्कर
के व्यपवर्तन (गबन) की पुष्टि हुई है। इसके अलावा दुकान के नियमित संचालन में भी लापरवाही सामने आई।
हितग्राहियों को नहीं मिला राशन
पाली विकासखंड के पटपरा गांव की दुकान में 422 हितग्राहियों का बायोमेट्रिक सत्यापन होने के बावजूद उन्हें राशन वितरित नहीं किया गया। इस मामले में थाना पाली में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
प्रशासन का सख्त संदेश
खाद्य विभाग ने कहा है कि मार्च माह में तकनीकी कारणों से वितरण प्रभावित हुआ था, लेकिन अब अप्रैल में सभी लंबित राशन का वितरण पूरा किया जाएगा।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि PDS व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें : MP News: MP के राजगढ़ में बाल विवाह का चौंकाने वाला खुलासा, 8 साल की बच्ची और 9 साल के बच्चे की शादी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
