CG News: बिलासपुर में PDS व्यवस्था मजबूत, 70% से अधिक खाद्यान्न का भंडारण पूरा
CG News: बिलासपुर जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत खाद्यान्न भंडारण और वितरण कार्य तेजी से और सुचारू रूप से किया जा रहा है। प्रशासन के अनुसार अप्रैल से जून 2026 तक के लिए तीन माह का राशन पहले ही पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करा दिया गया है।
695 दुकानों में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध
जिले की 695 शासकीय उचित मूल्य दुकानों में आवंटित खाद्यान्न का 70 प्रतिशत से अधिक भंडारण पूरा हो चुका है। खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी दुकानों में पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और कहीं भी भंडारण की कोई समस्या नहीं है।

37% हितग्राहियों को मिला तीन माह का राशन
अब तक जिले के लगभग 37 प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को तीन माह का राशन वितरित किया जा चुका है। शेष लाभार्थियों तक भी वितरण कार्य लगातार जारी है, ताकि सभी को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा सके।
ई-पॉस मशीन से हो रहा सत्यापन
राशन वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए ई-पॉस मशीन के माध्यम से फिंगरप्रिंट सत्यापन किया जा रहा है। तीन माह का राशन प्राप्त करने के लिए हितग्राहियों को छह बार बायोमेट्रिक सत्यापन करना पड़ रहा है, विभाग ने स्पष्ट किया है कि ई-पॉस प्रणाली में किसी प्रकार की तकनीकी समस्या नहीं है।
पारदर्शी वितरण प्रक्रिया
खाद्य विभाग ने बताया कि सभी राशन वितरण कार्य निर्धारित नियमों के अनुसार ही किए जा रहे हैं। एपीएल और बीपीएल श्रेणी के राशन में किसी प्रकार का मिश्रण या अनियमितता नहीं की जा रही है, प्रशासन का कहना है कि PDS व्यवस्था पूरी तरह व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संचालित हो रही है, जिससे जरूरतमंदों तक समय पर खाद्यान्न पहुंचाया जा सके।
यह भी पढ़ें : CG News: कोरबा में PDS अनियमितता पर कड़ा एक्शन, तीन दुकानों के संचालकों पर FIR दर्ज
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
