Rewa News: रीवा में लगेगा देश का पहला प्राइवेट न्यूक्लियर पावर प्लांट, टाटा करेगा 28 हजार करोड़ का निवेश

Rewa News: रीवा में लगेगा देश का पहला प्राइवेट न्यूक्लियर पावर प्लांट, टाटा करेगा 28 हजार करोड़ का निवेश

Rewa News: रीवा में लगेगा देश का पहला प्राइवेट न्यूक्लियर पावर प्लांट, टाटा करेगा 28 हजार करोड़ का निवेश

Rewa News: विंध्य क्षेत्र अब ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में नई पहचान बनाने जा रहा है। रीवा जिले में एक बड़ा निवेश प्रस्तावित है, जहां टाटा एनर्जी करीब 28 हजार करोड़ रुपये की लागत से न्यूक्लियर पावर प्लांट स्थापित करेगी। खास बात यह है कि यह देश का पहला निजी क्षेत्र का परमाणु ऊर्जा संयंत्र होगा।

ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा बदलाव

अब तक देश में न्यूक्लियर पावर प्लांट्स का संचालन मुख्य रूप से सरकारी कंपनियों द्वारा किया जाता रहा है, लेकिन नई नीतियों के बाद निजी कंपनियों के लिए भी रास्ता खुला है। इसी क्रम में टाटा ग्रुप को रीवा में इस प्रोजेक्ट के लिए अनुमति मिल चुकी है।

टाटा एनर्जी लगाएगी देश का पहला निजी न्यूक्लियर पावर प्लांट, एमपी को बड़ी  सौगात

इस स्थान पर बनेगा प्लांट

यह पावर प्लांट सिरमौर तहसील के क्योंटी क्षेत्र के पास रोझौंहीं में स्थापित किया जाएगा। इसके लिए मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण (MPIDC) द्वारा लगभग 169 हेक्टेयर भूमि आवंटित की जाएगी।

2400 मेगावॉट तक पहुंचेगा उत्पादन

परियोजना के पहले चरण में 220 मेगावॉट बिजली उत्पादन शुरू होगा। इसके बाद इसे बढ़ाकर 1000 मेगावॉट और अंततः 2400 मेगावॉट तक ले जाने की योजना है। इससे क्षेत्र में ऊर्जा आपूर्ति मजबूत होगी।

5 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

इस मेगा प्रोजेक्ट से करीब 5 हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बड़ा फायदा होगा, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के अनुसार, यह परियोजना पथरीली और बंजर भूमि पर विकसित की जाएगी। पहले इस क्षेत्र में सोलर प्लांट की योजना थी, लेकिन वन अनुमति न मिलने के कारण उसे रद्द करना पड़ा।

अमझर में औद्योगिक पार्क की तैयारी

इसके साथ ही मैहर जिले के अमझर क्षेत्र में 170 हेक्टेयर भूमि पर औद्योगिक पार्क विकसित करने की योजना भी बनाई जा रही है। यहां 50 से अधिक औद्योगिक इकाइयों की स्थापना प्रस्तावित है, जिससे क्षेत्र में औद्योगिक विकास को गति मिलेगी, प्रशासनिक अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि परियोजना के लिए आवश्यक भूमि और अन्य प्रक्रियाएं तय समय में पूरी की जाएंगी। निवेशकों को हर संभव सहयोग दिया जा रहा है।

विंध्य बना पावर हब

रीवा संभाग पहले से ही ऊर्जा उत्पादन का प्रमुख केंद्र बन चुका है। सिंगरौली में थर्मल पावर, रीवा में सोलर प्लांट, सिरमौर-सिलपरा में हाइड्रो प्रोजेक्ट और कचरे से बिजली उत्पादन की पहल के बाद अब न्यूक्लियर प्लांट इस क्षेत्र को नई ऊंचाई देगा।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में फ्लाईओवर के नीचे युवक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें