Rewa News: रीवा में पुलिस के पास ही वारदात, ऑटो चालक से मारपीट कर मोबाइल और नकदी लूटी

Rewa News: रीवा में पुलिस के पास ही वारदात, ऑटो चालक से मारपीट कर मोबाइल और नकदी लूटी

Rewa News: रीवा में पुलिस के पास ही वारदात, ऑटो चालक से मारपीट कर मोबाइल और नकदी लूटी

Rewa News: रीवा जिले में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 19 अप्रैल की देर रात थाने से कुछ ही दूरी पर तीन बदमाशों ने एक ऑटो चालक के साथ मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम दे दिया।

सवारी बनकर बैठे, फिर किया हमला

तिवारी होटल के पास रहने वाले ऑटो चालक रब्बू सोंधिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रोज की तरह ऑटो चला रहा था। देर रात कॉलेज चौराहे से तीन युवक उसके ऑटो में सवार हुए। रास्ते में सब कुछ सामान्य था, लेकिन जैसे ही ऑटो सिविल लाइन थाने के पास पहुंचा, तीनों युवकों ने अचानक हमला कर दिया।

मारपीट कर लूटे मोबाइल और नकदी

पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों ने पहले उसके साथ जमकर मारपीट की, फिर उसका मोबाइल फोन और करीब 1500 रुपए नकद छीन लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

पहले भी दे चुके थे धमकी

रब्बू सोंधिया ने बताया कि आरोपी युवक पहले से उसे परेशान कर रहे थे और कई बार मारपीट की धमकी भी दे चुके थे। इस घटना के बाद उसने सिविल लाइन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें सक्रिय हो गई हैं और जल्द ही उन्हें पकड़ने का दावा किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा के बैकुंठपुर में भीषण हादसा, बाइक और पिकअप की टक्कर में एक की मौत

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें