Rewa News: रीवा के बैकुंठपुर में भीषण हादसा, बाइक और पिकअप की टक्कर में एक की मौत

Rewa News: रीवा के बैकुंठपुर में भीषण हादसा, बाइक और पिकअप की टक्कर में एक की मौत

Rewa News: रीवा के बैकुंठपुर में भीषण हादसा, बाइक और पिकअप की टक्कर में एक की मौत

Rewa News: रीवा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के लालगांव रोड पर ग्राम सौर के पास रविवार देर रात एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन और बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक चला रहे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।

बैकुंठपुर से लालगांव जा रहे थे दोनों

ग्रामीणों के मुताबिक, बाइक सवार युवक एक महिला को लेकर बैकुंठपुर से लालगांव की ओर जा रहा था। जैसे ही वे सौर गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रहे पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

महिला की हालत गंभीर

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पहचान में जुटी पुलिस

फिलहाल मृतक और घायल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। सूचना मिलते ही बैकुंठपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी।

फरार वाहन की तलाश जारी

हादसे के बाद पिकअप वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस अब अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा के निपनिया में बंद अहातों के बावजूद खुलेआम शराबखोरी, प्रशासन बेखबर

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें