CG News: सड़क किनारे दीये बेच रही मीरा के पास पहुंचे CM साय, खरीदा दीया और दिए ₹1000

CG News: सड़क किनारे दीये बेच रही मीरा के पास पहुंचे CM साय, खरीदा दीया और दिए ₹1000

CG News: सड़क किनारे दीये बेच रही मीरा के पास पहुंचे CM साय, खरीदा दीया और दिए ₹1000

CG News: रायपुर के तेलीबांधा मरीन ड्राइव में सड़क किनारे मिट्टी के दीये बेच रही मीरा के लिए मंगलवार का दिन यादगार बन गया. वह रोज की तरह अपने छोटे से पसरे पर दीये सजाकर ग्राहकों का इंतजार कर रही थी. इसी दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का काफिला अचानक उसके पास रुका. मुख्यमंत्री ने मीरा के दीये देखे और बिना किसी औपचारिकता के वहीं से एक मिट्टी का दीया खरीदा.

CM Sai buys ‘Ashirwad Ka Diya’ from Meera Devi at Marine Drive

दीया खरीदकर महिला को दिए ₹1000

मुख्यमंत्री साय ने सेवा संकल्प अभियान के तहत होने वाले आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के लिए मीरा से खरीदा हुआ दीया अपने साथ लिया. इसके बाद उन्होंने महिला को एक हजार रुपए दिए. मुख्यमंत्री का सड़क किनारे छोटे से पसरे पर पहुंचना वहां मौजूद लोगों के लिए भी अचानक और खास अनुभव रहा. इस दौरान सीएम ने मीरा से उसके कामकाज और परिवार की जानकारी ली, साथ ही उसकी रोजी-रोटी से जुड़े हालात के बारे में भी बातचीत की.

Money is received under the Mahtari Vandan scheme

जनकल्याणकारी योजनाओं का लिया फीडबैक

बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीरा से पूछा कि क्या उसे केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है. मीरा ने बताया कि जनधन योजना के तहत उसका बैंक खाता खुल चुका है. उसने यह भी जानकारी दी कि राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना के तहत उसे हर महीने एक हजार रुपए की राशि मिल रही है. इस बातचीत के जरिए मुख्यमंत्री ने योजनाओं के जमीनी स्तर पर लाभ को लेकर जानकारी भी ली.

diya meera devi marine drive raipur

आशीर्वाद का दीया बनेगा अभियान का हिस्सा

मीरा से खरीदा गया मिट्टी का दीया अब सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित होने वाले आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम का हिस्सा बनेगा. इस कार्यक्रम के जरिए सेवा, जनकल्याण और विकास के संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ने की तैयारी है. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष राष्ट्र और जनसेवा को समर्पित किए हैं. इसी अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जा रहा है.

स्वावलंबन और जनभागीदारी का संदेश

तेलीबांधा मरीन ड्राइव के छोटे से पसरे से खरीदा गया यह मिट्टी का दीया अब कई संदेशों से जुड़ गया है. एक तरफ इसमें मेहनत कर आजीविका चलाने वाली मीरा के श्रम और स्वावलंबन का सम्मान दिखाई दिया, तो दूसरी ओर बातचीत में जनधन और महतारी वंदन योजना की जानकारी सामने आई. अब यही दीया आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में सेवा और जनभागीदारी का प्रतीक बनेगा. इस दौरान विधायक पुरंदर मिश्रा भी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें : CG News: PM आवास बहस पर CM साय की प्रतिक्रिया, विजय शर्मा को 10 में 10 और भूपेश बघेल को जीरो

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें