CG News: छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, ग्राम सभाओं में जागरूकता अभियान, डिजिटल स्व-गणना पर जोर

CG News: छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, ग्राम सभाओं में जागरूकता अभियान, डिजिटल स्व-गणना पर जोर

CG News: छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, ग्राम सभाओं में जागरूकता अभियान, डिजिटल स्व-गणना पर जोर

CG News: छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रदेशभर में विशेष ग्राम सभाओं के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि वे डिजिटल माध्यम से स्व-गणना प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभा सकें।

ग्राम सभाओं में जागरूकता का अभियान

24 अप्रैल 2026 को विभिन्न जिलों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया, जहां ग्रामीणों को जनगणना की प्रक्रिया, महत्व और इसमें उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, डिजिटल इंडिया पहल के तहत नागरिकों को मोबाइल फोन के जरिए जनगणना पोर्टल पर स्वयं जानकारी दर्ज करने की सुविधा दी गई है। अधिकारियों द्वारा लाइव डेमो के माध्यम से पूरी प्रक्रिया को सरल तरीके से समझाया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में 1 मई से जनगणना 2027 का पहला चरण: आपसे पूछे जाएंगे इस तरह के  सवाल, 16 तारीख से डिजिटल स्व-गणना | Chhattisgarh Census 2027 First phase  from May 1 asked

पहला चरण: मकान सूचीकरण और गणना

जनगणना 2027 का पहला चरण “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” 1 मई से 30 मई 2026 तक चलेगा। इसमें हर मकान की स्थिति, उपयोग और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी जुटाई जाएगी, नागरिकों को 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक स्व-गणना का अवसर दिया गया है। इस दौरान वे ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी और अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकते हैं और उन्हें एक यूनिक Self-Enumeration ID प्राप्त होगी।

कौन-कौन सी जानकारी ली जाएगी

जनगणना के दौरान मकान का प्रकार, परिवारों की संख्या, पेयजल, शौचालय, बिजली, रसोई गैस और इंटरनेट जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी जानकारी एकत्र की जाएगी, जो भविष्य की योजनाओं के लिए अहम होगी।

ग्राम पंचायतों में दिखा उत्साह

देवदा, नाहरडीह, निमोरा और खमतराई जैसी पंचायतों में आयोजित ग्राम सभाओं में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों के सवालों के जवाब भी दिए, अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनगणना में दी गई सभी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रहेगी और इसका उपयोग केवल सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों के लिए किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में अवैध खनन पर कड़ा प्रहार, उड़नदस्ता टीम की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4 मशीनें जब्त

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें