CG News: छत्तीसगढ़ में अवैध खनन पर कड़ा प्रहार, उड़नदस्ता टीम की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4 मशीनें जब्त
CG News: छत्तीसगढ़ में अवैध खनन के खिलाफ सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने देर रात छापेमारी कर कई स्थानों पर जांच की, जिसमें अवैध खनन करते मशीनों को जब्त किया गया।
आकस्मिक छापेमारी से मचा हड़कंप
24 और 25 अप्रैल की रात केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता और जिला स्तरीय टीम ने सक्ती और जांजगीर-चांपा जिलों में अचानक निरीक्षण अभियान चलाया। इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया, सक्ती जिले की घुरघट्टी, डोटमा, मरघट्टी, मिरौनी, सकराली, किकिरदा, देवरीमठ और करही खदानों में निरीक्षण के दौरान खनन और परिवहन कार्य बंद पाए गए, जिससे नियमों के पालन की पुष्टि हुई।

हसदेव नदी किनारे अवैध खनन का खुलासा
जांजगीर-चांपा जिले के हथनेवरा घाट क्षेत्र में हसदेव नदी के पास अवैध रूप से संचालित दो चैन माउंटेन मशीनें पकड़ी गईं। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों मशीनों को मौके पर ही जब्त कर लिया, ग्राम नवापारा में भी दो एक्सकेवेटर मशीनें अवैध खनन में लिप्त पाई गईं, जिन्हें जब्त कर कोटवार की सुपुर्दगी में रखा गया है। इस प्रकार कुल चार मशीनों को जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया।
कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी
सभी मामलों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 और छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दोषियों के खिलाफ कड़े दंडात्मक प्रावधान लागू होंगे, राज्य सरकार ने साफ किया है कि अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए उड़नदस्ता और जिला टास्क फोर्स को लगातार निगरानी और कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें : CG News: श्रीनगर चिंतन शिविर में तय हुआ रोडमैप, भारत को खेल सुपरपावर बनाने की तैयारी तेज
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
