Rewa News: रीवा-सीधी हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार को ट्रेलर ने रौंदा
Rewa News: रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-39 (रीवा-सीधी मार्ग) पर महसांव चौड़ियार मोड़ के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी।
एक की मौके पर दर्दनाक मौत
इस भीषण टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि मृतक का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया, यह दुर्घटना रात करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच हुई बताई जा रही है। मृतक और उसके साथी बाइक पर बैठकर बातचीत कर रहे थे, तभी सीधी की ओर से आ रहे ट्रेलर ने उन्हें कुचल दिया।
चालक मौके से फरार
टक्कर मारने के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और वाहन की तलाश की जा रही है, मृतक की पहचान मनोज कोल (35 वर्ष), निवासी महसांव भैया टोला के रूप में हुई है। घायलों में छोटे कोल और उनका साला शामिल हैं, जिन्हें गंभीर हालत में रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शादी समारोह के दौरान हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि मनोज कोल अपने साले की शादी में शामिल होने चौड़ियार मोड़ आया था। कार्यक्रम स्थल से कुछ ही दूरी पर यह दर्दनाक हादसा हो गया, जिससे खुशियों का माहौल मातम में बदल गया।
यह भी पढ़ें : Rewa News: कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी का सख्त फैसला, विकास योजनाओं की धीमी रफ्तार पर कार्रवाई
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
