Rewa News: कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी का सख्त फैसला, विकास योजनाओं की धीमी रफ्तार पर कार्रवाई

Rewa News: कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी का सख्त फैसला, विकास योजनाओं की धीमी रफ्तार पर कार्रवाई

Rewa News: कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी का सख्त फैसला, विकास योजनाओं की धीमी रफ्तार पर कार्रवाई

Rewa News: रीवा कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारियों और सहायक परियोजना अधिकारियों के वेतन आहरण पर आगामी आदेश तक रोक लगा दी है। यह फैसला प्रशासनिक लापरवाही को देखते हुए लिया गया है।

योजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी

कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग की कई महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति संतोषजनक नहीं है। मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना, पेयजल व्यवस्था, एकल नलजल योजना और पंचायत स्तर पर राजस्व सृजन जैसे कार्यों में गंभीर लापरवाही सामने आई है।

कई योजनाएं प्रभावित

प्रधानमंत्री आवास योजना, जल गंगा संवर्धन अभियान, धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान, ग्रामीण आजीविका मिशन और मनरेगा जैसी प्रमुख योजनाओं की रफ्तार भी बेहद धीमी पाई गई है। महिला स्वसहायता समूहों को ऋण वितरण में भी अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है।

रीवा की रैंकिंग पर असर

जल गंगा संवर्धन अभियान में रीवा जिले की रैंकिंग 50वीं आने पर कलेक्टर ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है, कलेक्टर ने साफ कहा है कि यदि आगामी समीक्षा बैठक तक योजनाओं की प्रगति में सुधार नहीं होता है, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और अप्रैल माह का वेतन भी काटा जा सकता है।

यह भी पढ़ें : Rewa News: बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ना पड़ेगा भारी, रीवा में कलेक्टर ने जारी किए सख्त आदेश

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें