CG News: वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और सुरक्षा के लिए छत्तीसगढ़ सरकार का सशक्त सामाजिक सुरक्षा मॉडल

CG News: वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और सुरक्षा के लिए छत्तीसगढ़ सरकार का सशक्त सामाजिक सुरक्षा मॉडल

CG News: वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और सुरक्षा के लिए छत्तीसगढ़ सरकार का सशक्त सामाजिक सुरक्षा मॉडल

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में एक मजबूत और संवेदनशील सामाजिक सुरक्षा तंत्र विकसित किया गया है, जिससे बुजुर्गों को आर्थिक, सामाजिक और भावनात्मक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है।

बिना कार्ड के आसान लाभ

राज्य में वरिष्ठ नागरिकों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसी अलग सीनियर सिटीजन कार्ड की जरूरत नहीं है। आधार और अन्य दस्तावेजों के जरिए पात्रता तय कर सीधे लाभ दिया जा रहा है, जिससे प्रक्रिया सरल और पारदर्शी बनी है, प्रदेश में 27 वृद्धाश्रम संचालित हैं, जहां 675 से अधिक बुजुर्गों को निःशुल्क आवास, भोजन, वस्त्र और अन्य जरूरी सुविधाएं दी जा रही हैं। यह केंद्र निराश्रित और असहाय वृद्धजनों के लिए सुरक्षित आश्रय बन रहे हैं।

CG News: छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र,  675 वृद्धजन हो रहे लाभान्वित | Strong Social Security System For Senior  Citizens In Chhattisgarh

प्रशामक गृह में विशेष देखभाल

गंभीर रूप से बीमार और बिस्तर पर आश्रित बुजुर्गों के लिए 13 प्रशामक गृह संचालित हैं। यहां 140 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को निरंतर देखभाल और चिकित्सा सहयोग दिया जा रहा है, सामाजिक सुरक्षा के तहत पात्र बुजुर्गों को नियमित पेंशन दी जा रही है। बीपीएल और वंचित वर्ग के नागरिकों को ₹500 प्रतिमाह, जबकि 80 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को ₹680 प्रतिमाह पेंशन मिल रही है।

CM साय की बड़ी घोषणा, छत्तीसगढ़ के 4 बड़े शहरों में बनेंगे सियान गुड़ी,  दिव्यांगजनों के लिए भी किया ये ऐलान | CM Vishnu Deo Sai announce old age  home will built

सहायक उपकरण और तीर्थ यात्रा योजना

सरकार बुजुर्गों को उनकी जरूरत के अनुसार व्हीलचेयर, वॉकर, छड़ी, श्रवण यंत्र जैसे उपकरण उपलब्ध करा रही है। साथ ही, तीर्थ यात्रा योजना के जरिए 19 प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा कराई जा रही है, जिससे उन्हें मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन मिलता है, राज्य सरकार का लक्ष्य केवल सहायता देना नहीं, बल्कि वरिष्ठ नागरिकों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन देने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : CG News: श्रमिक सशक्तिकरण की दिशा में नई पहल, मुख्यमंत्री साय ने किया ‘ई-श्रम साथी’ ऐप लॉन्च

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें