CG News: 6 गायों से 25 तक का सफर, दंतेवाड़ा के ललित यादव बने डेयरी और मल्टी-फार्मिंग के रोल मॉडल

CG News: 6 गायों से 25 तक का सफर, दंतेवाड़ा के ललित यादव बने डेयरी और मल्टी-फार्मिंग के रोल मॉडल

CG News: 6 गायों से 25 तक का सफर, दंतेवाड़ा के ललित यादव बने डेयरी और मल्टी-फार्मिंग के रोल मॉडल

CG News: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के गीदम ब्लॉक के ग्राम गुमड़ा के रहने वाले ललित यादव ने अपनी मेहनत और लगन से एक मिसाल कायम की है। कभी मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले ललित आज सफल डेयरी उद्यमी और मल्टी-फार्मिंग के नायक बन चुके हैं।

6 गायों से शुरू हुआ सफर

साल 2013 में ललित यादव ने महज 6 गायों के साथ पशुपालन की शुरुआत की थी। आज उनके पास 25 उन्नत नस्ल की गायों का आधुनिक डेयरी फार्म है, जो उनकी कड़ी मेहनत और दूरदर्शिता का परिणाम है, ललित ने पारंपरिक खेती के साथ आधुनिक तकनीक को अपनाया। जर्सी और एचएफ (HF) क्रॉस नस्ल की गायों से वे प्रतिदिन 70-80 लीटर दूध उत्पादन कर रहे हैं, जो बाजार में लगभग ₹70 प्रति लीटर बिक रहा है।

CG News: 6 गायों से शुरू हुआ छत्तीसगढ़ के ललित यादव का डेयरी तक सफर, आज 25  उन्नत पशुओं के साथ लिख रहे सफलता की इबारत | Chhattisgarh S Lalit Yadav S

चारे में आत्मनिर्भरता

उन्होंने नेपियर घास की खेती शुरू कर पशुओं के लिए सालभर पौष्टिक चारा सुनिश्चित किया। इससे लागत में कमी आई और मुनाफा बढ़ा, ललित यादव ने डेयरी के साथ-साथ मुर्गी पालन और सब्जी उत्पादन भी शुरू किया। इसके अलावा दूध से पनीर बनाकर ₹400 प्रति किलो तक की कीमत पर बेचते हैं, जिससे अतिरिक्त आमदनी होती है, उनके फार्म से निकलने वाले गोबर की इतनी मांग है कि अन्य जिलों के किसान ₹3000-3500 प्रति ट्रैक्टर की दर से जैविक खाद खरीदने पहुंचते हैं। इससे उनकी आय का एक और मजबूत स्रोत बना है।

सरकारी योजनाओं का मिला सहारा

ललित ने डेयरी शेड और फेंसिंग के लिए बैंक से ₹3 लाख का ऋण लिया था, जिसे उन्होंने समय से पहले चुका दिया। शासन की योजनाओं और मार्गदर्शन ने उनके इस सफर को मजबूती दी, ललित अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां को देते हैं, जिन्होंने आंगनबाड़ी सहायिका के रूप में काम करते हुए कठिन परिस्थितियों में उन्हें पढ़ाया-लिखाया। आज ललित न सिर्फ आत्मनिर्भर हैं, बल्कि अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं।

यह भी पढ़ें : CG News: वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और सुरक्षा के लिए छत्तीसगढ़ सरकार का सशक्त सामाजिक सुरक्षा मॉडल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें