Sidhi News: सीधी में अनियंत्रित वाहन पलटा, बिजली लाइन से टकराकर लगी आग, चालक की मौत
Sidhi News: सीधी जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने सभी को झकझोर दिया। टिकरी-महुआगांव मार्ग पर एक बलकर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और 11 केवी बिजली लाइन से टकराने के बाद उसमें आग लग गई, जिससे चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

जंगल के बीच हुआ हादसा
यह हादसा बुधवार शाम करीब 4 बजे घने जंगल क्षेत्र में हुआ, जहां तुरंत मदद पहुंच पाना मुश्किल था। इसी कारण घटना की जानकारी देर से सामने आई, जानकारी के अनुसार, वाहन निगरी प्लांट से राखड़ लेने जा रहा था। रास्ते में अचानक संतुलन बिगड़ने से वाहन पलट गया।
बिजली लाइन से टकराते ही लगी आग
वाहन पलटने के बाद 11 केवी हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आ गया, जिससे उसमें भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि चालक को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला, मृतक की पहचान फूलचंद कोल (ग्राम बहेरा, बहरी थाना क्षेत्र) के रूप में हुई है। वह राखड़ परिवहन का काम करता था।
पुलिस जांच में जुटी
जंगल में हादसा होने के कारण किसी को तुरंत जानकारी नहीं मिली। बाद में राहगीर संतोष यादव ने जलते वाहन का वीडियो बनाकर साझा किया, जिसके बाद मामला सामने आया, टिकरी चेक पोस्ट प्रभारी प्रमोद द्विवेदी मौके पर पहुंचे और प्रारंभिक जांच में हाई वोल्टेज लाइन से आग लगने की आशंका जताई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : Rewa News: अनुशासनहीनता पर सख्त कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी, लेट कर्मचारियों को लाइन में खड़ा कर लगाई फटकार
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
