Rewa News: अनुशासनहीनता पर सख्त कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी, लेट कर्मचारियों को लाइन में खड़ा कर लगाई फटकार

Rewa News: अनुशासनहीनता पर सख्त कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी, लेट कर्मचारियों को लाइन में खड़ा कर लगाई फटकार

Rewa News: अनुशासनहीनता पर सख्त कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी, लेट कर्मचारियों को लाइन में खड़ा कर लगाई फटकार

Rewa News: रीवा कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बुधवार को जिला पंचायत और कलेक्ट्रेट कार्यालय का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान कई अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित या देर से पहुंचे मिले, जिससे प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया।

लेट कर्मचारियों की लगी क्लास

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने देर से आने वाले कर्मचारियों को लाइन में खड़ा कर कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि “पूरा वेतन लेने के बावजूद समय पर कार्यालय नहीं पहुंचना अनुशासनहीनता है।”

ई-अटेंडेंस लागू करने के निर्देश

कलेक्टर ने अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी को ई-अटेंडेंस सिस्टम लागू करने के निर्देश दिए। साथ ही, देर से आने वाले कर्मचारियों से आधे दिन का अवकाश आवेदन लेने को कहा गया है, निरीक्षण के दौरान एक कर्मचारी जींस और अलग स्टाइल में ऑफिस पहुंचा था। कलेक्टर ने उसे टोकते हुए कहा, “हीरोगिरी करने आते हो?” और उसे भी लाइन में खड़ा कर चेतावनी दी।

कलेक्ट्रेट में भी सख्ती

जिला पंचायत के बाद कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट कार्यालय का भी निरीक्षण किया। यहां भी लेट आने वाले कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी गई और समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

वेतन काटने की चेतावनी

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि भविष्य में देर से आने या लापरवाही करने वाले कर्मचारियों का वेतन काटा जाएगा। उन्होंने सभी को समय पर कार्यालय पहुंचने और जिम्मेदारी से काम करने के निर्देश दिए, प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का पालन न करने पर कड़ी कार्रवाई तय है।

यह भी पढ़ें : CG News: प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से सफलता, प्रकाश धीवर की सालाना 20 लाख तक कमाई

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें