Sidhi News: गेहूं उपार्जन व्यवस्था पर CM मोहन यादव का सख्त एक्शन मोड, बिना सूचना करेंगे औचक निरीक्षण

Sidhi News: गेहूं उपार्जन व्यवस्था पर CM मोहन यादव का सख्त एक्शन मोड, बिना सूचना करेंगे औचक निरीक्षण

Sidhi News: गेहूं उपार्जन व्यवस्था पर CM मोहन यादव का सख्त एक्शन मोड, बिना सूचना करेंगे औचक निरीक्षण

Sidhi News: मध्यप्रदेश में गेहूं उपार्जन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त रुख अपनाया है। अब वे खुद उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे और बिना किसी पूर्व सूचना के जमीनी हकीकत की जांच करेंगे।

किसानों से सीधे संवाद करेंगे मुख्यमंत्री

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री किसानों से सीधा संवाद करेंगे और यह जानेंगे कि उन्हें उपार्जन केंद्रों पर सभी सुविधाएं समय पर मिल रही हैं या नहीं। इसमें तौल व्यवस्था, भुगतान प्रक्रिया और मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की विशेष रूप से जांच की जाएगी।

रात 10 बजे जारी हुई सूचना

जनसंपर्क विभाग सीधी के अधिकारी मुकेश मिश्रा ने जानकारी दी कि यह महत्वपूर्ण सूचना बुधवार रात करीब 10 बजे सार्वजनिक की गई। इसके बाद प्रशासनिक अमले में हलचल तेज हो गई है।

सीएम के आगमन के लिए पुलिस ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

पहले भी हो चुकी बड़ी कार्रवाई

यह पहला मौका नहीं है जब मुख्यमंत्री ने सख्त कदम उठाए हों। 22 मार्च को सीधी जिले के दौरे के दौरान लापरवाही मिलने पर उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए कलेक्टर स्वरोचित सोमवंशी को पद से हटाने और जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक पी.एस. धनवाल को निलंबित करने के निर्देश दिए थे।

उपार्जन केंद्रों पर बेहतर सुविधाएं

सरकार ने किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उपार्जन केंद्रों पर पेयजल, छायादार विश्राम स्थल और अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की हैं। अब किसान जिले के किसी भी केंद्र पर अपना गेहूं बेच सकते हैं।

तकनीकी व्यवस्था में बड़ा सुधार

तौल प्रक्रिया को तेज करने के लिए तौल कांटों की संख्या बढ़ाकर 6 कर दी गई है, जिसे आगे और बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ ही बारदाना, हम्माल-तुलावटी, कंप्यूटर सिस्टम, इंटरनेट और गुणवत्ता जांच उपकरण भी उपलब्ध कराए गए हैं।

किसानों के लिए बढ़ी सुविधा

सरकार ने स्लॉट बुकिंग क्षमता को 1000 क्विंटल से बढ़ाकर 2250 क्विंटल कर दिया है, जिसे जरूरत पड़ने पर 3000 क्विंटल तक बढ़ाया जा सकता है। वर्तमान में गेहूं की खरीदी 2625 रुपए प्रति क्विंटल (2585 समर्थन मूल्य + 40 रुपए बोनस) पर की जा रही है, किसानों की सुविधा के लिए अब हर शनिवार को भी उपार्जन केंद्र खुले रहेंगे, जिससे खरीदी प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा के धुरकुच गांव में बिजली ठप, एक महीने से जल संकट, ग्रामीणों की हालत गंभीर

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें