Rewa News: रीवा के धुरकुच गांव में बिजली ठप, एक महीने से जल संकट, ग्रामीणों की हालत गंभीर
Rewa News: रीवा जिले के नगर परिषद डभौरा अंतर्गत वार्ड क्रमांक 7 के ग्राम धुरकुच में पिछले एक महीने से बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण गंभीर जल संकट उत्पन्न हो गया है। भीषण गर्मी के बीच ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं।

पानी के लिए 2 किलोमीटर दूर जाने को मजबूर
स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि गांव के लोग मजबूरी में लगभग 2 किलोमीटर दूर जंगल में स्थित सूखी नदी में गड्ढा खोदकर गंदा पानी पीने को विवश हैं। इससे गांव में स्वास्थ्य संकट का खतरा भी बढ़ गया है।
एक महीने बाद भी नहीं हुई मरम्मत
ग्रामीणों के अनुसार करीब एक माह पूर्व अज्ञात चोरों ने बिजली की केबल काट दी थी। इसकी शिकायत बिजली विभाग और सीएम हेल्पलाइन 181 पर की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है, गांव में लगे सरकारी बोरवेल बिजली के अभाव में बंद पड़े हैं, जिससे पानी की समस्या और गंभीर हो गई है।

अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप
वार्ड क्रमांक 7 की पार्षद आसमा देवी ने बताया कि कई बार अधिकारियों को सूचित किया गया, लेकिन बिजली विभाग के जेई फोन तक नहीं उठाते। वहीं नगर परिषद द्वारा भी पानी के टैंकर नियमित रूप से नहीं भेजे जा रहे हैं।
भीषण गर्मी में हालत खराब
ग्रामीणों का कहना है कि इस भीषण गर्मी में सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। मजबूरी में गंदा पानी पीने से बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है, मामला मीडिया में आने के बाद कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने संज्ञान लेते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
ग्रामीणों को राहत का इंतजार
कलेक्टर ने कहा है कि बिजली आपूर्ति जल्द बहाल कर पानी की व्यवस्था सुचारु की जाएगी। अब देखना यह होगा कि यह आश्वासन कब तक जमीन पर उतरता है और ग्रामीणों को राहत मिल पाती है या नहीं।
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा के सोहागी पहाड़ पर दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, ड्राइवर की दर्दनाक मौत
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
