MP News: छिंदवाड़ा में शादी के मंच पर हाई वोल्टेज ड्रामा, दुल्हन ने दूल्हे को छोड़ प्रेमी को चुना

MP News: छिंदवाड़ा में शादी के मंच पर हाई वोल्टेज ड्रामा, दुल्हन ने दूल्हे को छोड़ प्रेमी को चुना

MP News: छिंदवाड़ा में शादी के मंच पर हाई वोल्टेज ड्रामा, दुल्हन ने दूल्हे को छोड़ प्रेमी को चुना

MP News: छिंदवाड़ा जिले के उमरेठ क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दुल्हन ने दूल्हे को छोड़कर अपने प्रेमी को वरमाला पहना दी। यह घटना 27-28 अप्रैल की दरमियानी रात की बताई जा रही है, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

शादी के स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन हाथ में वरमाला लेकर खड़े थे।

बारात का हुआ स्वागत

जानकारी के मुताबिक, परासिया से बारात उमरेठ थाना क्षेत्र के मुजावर गांव पहुंची थी। शादी की सभी रस्में सामान्य रूप से चल रही थीं, बारात का स्वागत, आतिशबाजी और मेहमानों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई थी।

प्रेमी को देखते ही दुल्हन मंच से उतरकर उसके पास पहुंच गई।

दुल्हन ने स्टेज पर प्रेमी को पहनाई वरमाला

जैसे ही वरमाला की रस्म शुरू हुई और दुल्हन को मंच पर लाया गया, उसने अचानक पंडाल में मौजूद एक युवक की ओर दौड़ लगाई और उसके गले में वरमाला डाल दी। इसके बाद वह उससे लिपट गई। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग स्तब्ध रह गए।

दोनों पक्षों में विवाद और मारपीट

घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। दुल्हन के परिजनों ने युवक के साथ मारपीट की और उसे पंडाल से बाहर निकाल दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ, इस पूरे घटनाक्रम के बाद दूल्हे ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। बारात बिना विवाह के ही वापस लौट गई। दूल्हा पक्ष ने उमरेठ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

पहले से था प्रेम संबंध

बताया जा रहा है कि युवती और युवक के बीच पहले से प्रेम संबंध थे। परिवार के दबाव में शादी तय हुई थी, लेकिन दुल्हन ने अंतिम समय पर अपना निर्णय बदल लिया, घटना के बाद दूल्हा पक्ष द्वारा दिए गए गहने, अंगूठी और मोबाइल वापस ले लिए गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : MP News: ज्येष्ठ अधिकमास 2026: 17 मई से शुरू होगा पुरुषोत्तम मास, मांगलिक कार्यों पर विराम

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें