Jabalpur News: क्रूज हादसे पर बवाल, 13 मौतों के बाद उठे सवाल, टूरिज्म विभाग पर लगे गंभीर आरोप

Jabalpur News: MP क्रूज हादसे पर बवाल, 13 मौतों के बाद उठे सवाल, टूरिज्म विभाग पर लगे गंभीर आरोप

Jabalpur News: क्रूज हादसे पर बवाल, 13 मौतों के बाद उठे सवाल, टूरिज्म विभाग पर लगे गंभीर आरोप

Jabalpur News: बरगी डैम क्रूज हादसे के बाद मृतकों के परिजनों और उनके साथियों में भारी आक्रोश है। एक पीड़ित के मित्र ने कहा—“यह एक्सीडेंट नहीं, मर्डर है… हमें मुआवजा नहीं, न्याय चाहिए।” उन्होंने सीधे तौर पर एमपी टूरिज्म विभाग को जिम्मेदार ठहराते हुए अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

13 मौतों के बाद कई सवाल

इस दर्दनाक हादसे में अब तक 13 लोगों की जान जा चुकी है। चार दिनों तक चले सर्च ऑपरेशन में अलग-अलग समय पर शव बरामद किए गए। मृतकों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं, जिससे घटना की गंभीरता और बढ़ गई है, हादसे के चौथे दिन सुबह 9:40 बजे कामराज आर. का शव निकाला गया, जबकि इससे पहले उनके 8 साल के भतीजे मयूरन की डेडबॉडी मिली थी। इससे पहले भी कई शव अलग-अलग समय पर बरामद किए जा चुके हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

क्रूज में क्षमता से अधिक यात्री

जानकारी के अनुसार, क्रूज में करीब 47 पर्यटक सवार थे, जबकि टिकट सिर्फ 29 लोगों के ही काटे गए थे। यह गंभीर लापरवाही मानी जा रही है। हादसा 30 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे हुआ, जब तेज हवा और लहरों के कारण क्रूज संतुलन खोकर पलट गया, एमपी टूरिज्म के अधिकारियों के अनुसार, हादसे की वजह अचानक आया मिनी बवंडर और तेज लहरें थीं। बताया गया कि हवा की रफ्तार करीब 74 किमी/घंटा थी, जिससे क्रूज असंतुलित हो गया।

मौसम अलर्ट के बावजूद संचालन क्यों?

सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब मौसम विभाग ने पहले ही यलो अलर्ट जारी किया था, तो फिर क्रूज संचालन क्यों नहीं रोका गया। क्या रियल-टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम मौजूद था या नहीं—यह भी जांच का विषय बना हुआ है।

शवों को भेजा गया गृह राज्य

हादसे में जान गंवाने वाले तमिलनाडु के पर्यटकों के शव जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट से कार्गो विमान के जरिए त्रिची भेजे गए। मृतकों के परिजन भी उनके साथ रवाना हुए हैं। अन्य शवों को भी उनके गृह राज्यों तक पहुंचाने की प्रक्रिया जारी है।

न्याय की मांग तेज

पीड़ित परिवारों का कहना है कि केवल मुआवजा पर्याप्त नहीं है। वे दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक न्याय अधूरा रहेगा।

यह भी पढ़ें : MP News: नर्मदापुरम में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस-एसडीईआरएफ ने 5 घंटे में बचाई जान

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें