Sidhi News: सीधी में सनसनीखेज मामला, ट्रक की टक्कर से मौत या जानबूझकर हत्या?

Sidhi News: सीधी में सनसनीखेज मामला, ट्रक की टक्कर से मौत या जानबूझकर हत्या?

Sidhi News: सीधी में सनसनीखेज मामला, ट्रक की टक्कर से मौत या जानबूझकर हत्या?

Sidhi News: सीधी जिले में नेशनल हाइवे 39 पर रविवार शाम एक व्यक्ति की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के दावों के बाद मामला अब साधारण हादसे से बढ़कर हत्या के शक में बदल गया है।

दोबारा कुचलने का आरोप

ग्राम उपनी के पास माध्यमिक स्कूल के सामने सड़क पर पैदल चल रहे एक अज्ञात व्यक्ति को ट्रक (MP 66 2025) ने टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद व्यक्ति जिंदा था, लेकिन आरोप है कि ड्राइवर ने ट्रक रोकने के बाद उसे दोबारा ऊपर से कुचल दिया।

प्रत्यक्षदर्शी के बयान से बढ़ा शक

मौके पर मौजूद प्रशांत सिंह ने दावा किया कि ड्राइवर ने घायल को बचाने के बजाय ट्रक फिर से आगे बढ़ाकर उसके ऊपर चढ़ा दिया। इस बयान के बाद घटना को लेकर हत्या की आशंका और गहरा गई है।

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे 39 पर चक्का जाम कर दिया। इससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया और यातायात बाधित हो गया, मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस द्वारा शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। संबंधित ट्रक को जब्त कर लिया गया है।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय के अनुसार, मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें