Sidhi News: सीधी में दर्दनाक हादसा, सड़क पर गिरे पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौके पर मौत

Sidhi News: सीधी में दर्दनाक हादसा, सड़क पर गिरे पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौके पर मौत

Sidhi News: सीधी में दर्दनाक हादसा, सड़क पर गिरे पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौके पर मौत

Sidhi News: सीधी जिले के रामपुर नैकिन क्षेत्र के ग्राम सतोहरी में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे गिरे पेड़ से टकरा गई, जिससे युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ और पुलिस।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था। अचानक सड़क पर पहले से गिरे पेड़ से उसकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसे संभलने का मौका तक नहीं मिला।

मौके पर ही हुई मौत

हादसे में बजरंगढ़ निवासी मनमोहन साहू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। खड़ी चौकी प्रभारी नीरज साकेत के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए रामपुर नैकिन अस्पताल भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।

पहले से गिरा था पेड़

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे यह पेड़ लंबे समय से गिरा हुआ था, लेकिन इसे हटाने के लिए प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इस लापरवाही को हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है, ग्रामीणों ने मांग की है कि सड़कों पर गिरे पेड़ों और अन्य अवरोधों को तुरंत हटाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी में सनसनीखेज मामला, ट्रक की टक्कर से मौत या जानबूझकर हत्या?

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें