Rewa News: बरगी हादसे के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रीवा के चिल्ला घाट में बिना सुरक्षा नियमों के चल रहीं नावें

Rewa News: बरगी हादसे के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रीवा के चिल्ला घाट में बिना सुरक्षा नियमों के चल रहीं नावें

Rewa News: बरगी हादसे के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रीवा के चिल्ला घाट में बिना सुरक्षा नियमों के चल रहीं नावें

Rewa News: रीवा जिले के त्योंथर तहसील अंतर्गत टमस नदी के चिल्ला घाट में नाव संचालन के दौरान सुरक्षा नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। जबलपुर के बरगी डैम में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद भी यहां प्रशासन सतर्क नजर नहीं आ रहा है।

बिना लाइफ जैकेट चल रही नावें

घाट पर बिना लाइफ जैकेट और बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के नावों का संचालन जारी है। नावों में क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाकर नदी पार कराई जा रही है, जिससे हर दिन लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है।

छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों की बढ़ी चिंता

जानकारी के अनुसार चिल्ला घाट से रोज बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, पुरुष और कॉलेज के छात्र-छात्राएं नदी पार करते हैं। नावों में 10 से 15 लोगों को एक साथ बैठाया जाता है, जबकि सुरक्षा के नाम पर कोई इंतजाम नहीं है।

स्थानीय लोगों में नाराजगी

ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं।

छात्रों ने जताई चिंता

छात्र अनूप सिंह चौहान ने बताया कि उन्हें रोजाना जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ती है। नाव में छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सफर करते हैं, लेकिन किसी को लाइफ जैकेट नहीं दी जाती, उन्होंने कहा कि बरगी हादसे के बाद प्रशासन को सतर्क होना चाहिए था, लेकिन चिल्ला घाट की स्थिति अब भी जस की तस बनी हुई है।

प्रशासन ने जांच का दिया आश्वासन

नायब तहसीलदार त्योंथर वीरेंद्र द्विवेदी ने कहा कि यदि इस तरह की अव्यवस्था सामने आई है तो SDERF को सूचना देकर जांच कराई जाएगी। नियमों के विरुद्ध नाव संचालन पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : CG News: युवा उद्यमी ने तैयार की कैफीन-फ्री हर्बल कॉफी, बस्तर को मिल सकती है नई पहचान

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें