Rewa News: गुढ़ थाना क्षेत्र के सिलचट गांव में युवक ने लगाई फांसी, मुंबई से लौटने के बाद हुई दर्दनाक घटना

Rewa News: गुढ़ थाना क्षेत्र के सिलचट गांव में युवक ने लगाई फांसी, मुंबई से लौटने के बाद हुई दर्दनाक घटना

Rewa News: गुढ़ थाना क्षेत्र के सिलचट गांव में युवक ने लगाई फांसी, मुंबई से लौटने के बाद हुई दर्दनाक घटना

Rewa News: रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिलचट में एक 22 वर्षीय युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का दुखद मामला सामने आया है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक और सनसनी फैल गई है।

मुंबई से लौटकर घर पहुंचा था युवक

मृतक की पहचान राज खान उर्फ लल्लू, पिता इस्लाम खान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राज खान शुक्रवार रात महाराष्ट्र के मुंबई से अपने गांव सिलचट लौटा था। परिजनों के अनुसार घर पहुंचने के बाद उसने सामान्य रूप से भोजन किया और अपने कमरे में सोने चला गया।

सुबह कमरे में मिला शव

शनिवार सुबह जब परिजन उसे जगाने पहुंचे तो कमरे का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए। राज का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। यह दृश्य देखकर घर में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना तत्काल गुढ़ पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने बताया कि मामले की असली वजह का खुलासा युवक के मोबाइल फोन की जांच के बाद हो सकता है, पुलिस के अनुसार, मृतक के फोन को जब्त कर लिया गया है और उसकी जांच की जा रही है। इससे आत्महत्या के कारणों का पता चल सकता है।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा हत्याकांड का खुलासा: सूरत में छिपे 3 मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 4 महीने से पुलिस को दे रहे थे चकमा

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें