Sidhi News: सीधी में दवाई लेने आए युवक ने चुराए मोबाइल, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी
Sidhi News: सीधी जिले के सिहावल क्षेत्र में एक मेडिकल स्टोर से मोबाइल चोरी की घटना सामने आई है। यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दवा लेने के बहाने की गई चोरी
यह घटना हटवा बरहा टोला स्थित मेडिकल स्टोर पर शनिवार सुबह करीब 8 बजे हुई। दुकान संचालक संजय पटेल अपनी दुकान पर मौजूद थे, तभी एक अज्ञात युवक पेट दर्द की दवा लेने के बहाने दुकान में पहुंचा, जैसे ही संजय पटेल दवा निकालने के लिए पीछे मुड़े, आरोपी ने काउंटर पर रखा मोबाइल फोन बड़ी चालाकी से उठा लिया और कुछ ही सेकंड में दुकान से फरार हो गया।

कुछ देर बाद हुआ खुलासा
शुरुआत में दुकान संचालक को चोरी का पता नहीं चला। कुछ समय बाद जब उन्होंने अपना मोबाइल ढूंढा तो वह गायब मिला। इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाला, जिसमें पूरी वारदात साफ दिखाई दी।
CCTV में कैद पूरी घटना
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी बेहद सुनियोजित तरीके से दवा मांगने के बहाने दुकान में आता है और मौका पाकर मोबाइल चोरी कर लेता है। यह वीडियो अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की शिकायत थाना कमर्जी में दर्ज कराई गई है। थाना प्रभारी इंद्राज सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : Rewa News: गुढ़ थाना क्षेत्र के सिलचट गांव में युवक ने लगाई फांसी, मुंबई से लौटने के बाद हुई दर्दनाक घटना
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
