CG News: बिलासपुर में वन विकास निगम की बड़ी उपलब्धि, 5 वर्षों में 27 लाख से अधिक पौधों का रोपण

CG News: बिलासपुर में वन विकास निगम की बड़ी उपलब्धि, 5 वर्षों में 27 लाख से अधिक पौधों का रोपण

CG News: बिलासपुर में वन विकास निगम की बड़ी उपलब्धि, 5 वर्षों में 27 लाख से अधिक पौधों का रोपण

CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में वन विकास निगम ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पिछले पांच वर्षों में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कर जिले में “हरित क्रांति” का मजबूत उदाहरण पेश किया गया है।

27 लाख से अधिक पौधों का रोपण

वर्ष 2021 से 2025-26 के बीच बिलासपुर (कोटा परियोजना मंडल) में कुल 27 लाख 14 हजार 350 पौधे लगाए गए हैं। इससे लगभग 951.980 हेक्टेयर क्षेत्र हरियाली से भर गया है, इस अभियान के तहत 852 हेक्टेयर क्षेत्र के 66 कक्षों में 21.30 लाख पौधे लगाए गए। इनमें मुख्य रूप से सागौन, नीलगिरी और क्लोनल पौधों का रोपण किया गया, जिससे हरित क्षेत्र तेजी से विकसित हुआ।

बिलासपुर में वन विकास निगम की हरित क्रांति,5 सालों में रोपे गए 27 लाख से

शहरी क्षेत्रों में भी बढ़ा ग्रीन कवर

परियोजना के तहत शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में 3.16 लाख से अधिक पौधे लगाए गए, जिससे शहरों में हरियाली और पर्यावरण संतुलन में सुधार हुआ है, वर्ष 2025-26 में अरपा नदी के किनारों पर विशेष वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 3.620 हेक्टेयर क्षेत्र में 20,300 पौधे लगाए जाएंगे, जिसका उद्देश्य नदी तटों का संरक्षण और भू-क्षरण रोकना है।

पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव

वन विकास निगम के ये प्रयास न केवल स्थानीय जलवायु संतुलन को मजबूत कर रहे हैं, बल्कि जैव विविधता संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के सतत विकास में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से रेडक्रॉस सोसायटी की सौजन्य भेंट, मानव सेवा की सराहना

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें