CG News: रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से रेडक्रॉस सोसायटी की सौजन्य भेंट, मानव सेवा की सराहना

CG News: रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से रेडक्रॉस सोसायटी की सौजन्य भेंट, मानव सेवा की सराहना

CG News: रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से रेडक्रॉस सोसायटी की सौजन्य भेंट, मानव सेवा की सराहना

CG News: रायपुर में विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ शाखा के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की।

मानवता की सेवा में रेडक्रॉस की भूमिका सराहनीय- मुख्यमंत्री साय - Prime TV  India

रेडक्रॉस टीम ने दी शुभकामनाएं

रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमेन तोमन साहू सहित अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को रेडक्रॉस का बैज पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर विश्व रेडक्रॉस दिवस की शुभकामनाएं दीं, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रेडक्रॉस संस्था आपदा और संकट के समय मानवता की सेवा में अहम भूमिका निभाती है, जो अत्यंत सराहनीय है।

कार्यक्रम में मौजूद रहे पदाधिकारी

इस अवसर पर वाइस चेयरमेन रुपेश पाणिग्रही, कोषाध्यक्ष संजय पटेल, राज्य प्रबंध समिति सदस्य प्रदीप साहू और संरक्षक सदस्य दिनेश तापड़िया उपस्थित रहे, विश्व रेडक्रॉस दिवस पर हुई यह सौजन्य भेंट मानव सेवा, सहयोग और सामाजिक संवेदनशीलता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें : Jabalpur News: बरगी डैम क्रूज ट्रेजेडी: पायलट ने बताया -7 महीने पहले दी थी इंजन खराबी की सूचना

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें