Rewa News: रीवा-दुर्ग एक्सप्रेस और पार्थिव देह परिवहन सुविधा को लेकर रेल मंत्री का सकारात्मक रुख
Rewa News: विंध्य क्षेत्र, विशेषकर रीवा संभाग के नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही मांग को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। रोजगार, शिक्षा और व्यापार के लिए छत्तीसगढ़ के दुर्ग, भिलाई और रायपुर जाने वाले यात्रियों को जल्द ही बड़ी राहत मिल सकती है।

रीवा-दुर्ग ट्रेन की मांग
गौरव तिवारी ने बताया कि वर्तमान में रीवा से दुर्ग के बीच कोई सीधी रेल सेवा उपलब्ध नहीं है, जिससे हजारों यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, उन्होंने “रीवा–दुर्ग एक्सप्रेस” नाम से नियमित ट्रेन शुरू करने की मांग रखी, ताकि विंध्य और छत्तीसगढ़ के बीच सीधा संपर्क स्थापित हो सके।
रेल मंत्री का रुख
इस मांग पर रेल मंत्री ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इससे क्षेत्र के यात्रियों में उम्मीद जगी है कि आने वाले समय में यह ट्रेन सेवा शुरू हो सकती है।
पार्थिव देह परिवहन पर महत्वपूर्ण मांग
दूसरे जनहित मुद्दे के रूप में यह सुझाव दिया गया कि दूरस्थ शहरों में निधन होने पर पार्थिव देह को गृह नगर तक लाने में परिवारों को भारी आर्थिक और व्यवस्थागत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, इसके लिए मांग की गई कि रेलवे द्वारा न्यूनतम खर्च में सम्मानजनक पार्थिव देह परिवहन सेवा शुरू की जाए।
जनहित में बड़ी राहत की उम्मीद
इस प्रस्ताव का उद्देश्य शोक-संतप्त परिवारों को राहत देना और उन्हें सरल एवं सम्मानजनक सुविधा उपलब्ध कराना है, गौरव तिवारी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन दोनों जनहित मुद्दों पर सकारात्मक आश्वासन मिलना क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत है।
यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, जमोड़ी पुलिस ने बोलेरो से 25 पेटी बियर पकड़ी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
