Sidhi News: सीधी के भदौरा गांव में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान

Sidhi News: सीधी के भदौरा गांव में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान

Sidhi News: सीधी के भदौरा गांव में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान

Sidhi News: सीधी जिले के मड़वास थाना क्षेत्र के भदौरा गांव में रविवार दोपहर करीब 1 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। यहां अनिल ट्रेडर्स नाम की किराना दुकान और उसके ऊपर बने गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई, कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।

कुछ ही देर में जलकर खाक हुआ सामान

दुकान संचालक ज्ञानचंद गुप्ता के अनुसार, दुकान नीचे और गोदाम ऊपर स्थित था, जहां बड़ी मात्रा में किराने का सामान रखा हुआ था। आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को भी सामान बाहर निकालने का मौका नहीं मिला, स्थानीय लोगों ने बाल्टियों और उपलब्ध संसाधनों से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

आग से दुकान में रखा किराने का सामान जलकर राख हो गया है।

दमकल की देरी से बढ़ा नुकसान

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी थी, लेकिन गांव का इलाका होने के कारण दमकल वाहन समय पर नहीं पहुंच सका, दुकान संचालक ने आरोप लगाया कि अगर फायर ब्रिगेड समय पर पहुंच जाती, तो बड़ा नुकसान रोका जा सकता था, प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस हादसे में करीब 2 लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर खाक हो गया है। हालांकि वास्तविक नुकसान का आकलन अभी जारी है।

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई

सूचना मिलते ही मड़वास थाना प्रभारी अतर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया, पुलिस ने पंचनामा तैयार कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही राजस्व विभाग और तहसीलदार को भी सूचना दी गई है। पटवारी द्वारा नुकसान का आकलन किया जाएगा, जिसके बाद पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू होगी।

यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी में विवाहिता की मौत से सनसनी, दहेज प्रताड़ना के आरोप

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें