Rewa News: प्रयागराज में ट्रकों की एंट्री बंद, चाकघाट बॉर्डर पर 12 घंटे से लगा लंबा जाम

Rewa News: प्रयागराज में ट्रकों की एंट्री बंद, चाकघाट बॉर्डर पर 12 घंटे से लगा लंबा जाम

Rewa News: प्रयागराज में ट्रकों की एंट्री बंद, चाकघाट बॉर्डर पर 12 घंटे से लगा लंबा जाम

Rewa News: रीवा के एमपी-यूपी बॉर्डर स्थित चाकघाट में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर करीब 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया, प्रयागराज में ट्रकों की एंट्री रोके जाने के बाद बुधवार शाम से चाकघाट बॉर्डर पर वाहनों की कतार लगनी शुरू हुई, जो गुरुवार सुबह तक करीब 2 किलोमीटर पहुंच गई, जाम की स्थिति 12 घंटे से ज्यादा समय तक बनी रही, जिससे यात्रियों और ट्रक चालकों को परेशानी हुई.

प्रयागराज में ट्रकों की आवाजाही पर रोक

ट्रक चालकों के अनुसार कांवड़ यात्रा के चलते प्रयागराज में ट्रकों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है, इसके बाद बड़ी संख्या में ट्रक चाकघाट बॉर्डर पर पहुंचकर रुक गए, वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ हाईवे पर लंबी कतार बन गई, जाम के कारण चाकघाट से प्रयागराज और रीवा की तरफ जाने वाले वाहनों की रफ्तार भी प्रभावित हुई, कई चालक घंटों तक सड़क पर फंसे रहे.

प्रयागराज में ट्रकों की एंट्री बंद होने से 12 घंटे से फंसे वाहन

प्रशासन ने मौके पर संभाली व्यवस्था

जाम की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम चाकघाट बॉर्डर पर पहुंची, अधिकारियों ने वाहनों को नियंत्रित तरीके से आगे बढ़ाने की व्यवस्था शुरू की, इसके बाद जाम धीरे-धीरे कम होने लगा, हालांकि बड़ी संख्या में ट्रक और दूसरे वाहन अभी भी कतार में खड़े रहे, प्रशासन की टीम यातायात को सामान्य करने के लिए लगातार मौके पर निगरानी करती रही.

केवल ट्रकों को रोका गया

रीवा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा ने बताया कि कांवड़ यात्रा को देखते हुए प्रयागराज की ओर से केवल ट्रकों के आवागमन को रोका गया है, जबकि अन्य वाहनों की आवाजाही जारी है, उन्होंने कहा कि चाकघाट बॉर्डर पर प्रशासन और पुलिस की टीम मौजूद है, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.

धीरे-धीरे सामान्य हो रहा यातायात

प्रशासन की ओर से वाहनों को क्रमवार आगे बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू की गई, जिससे चाकघाट बॉर्डर पर जाम की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आने लगा, हालांकि ट्रकों की लंबी कतार के कारण यातायात पूरी तरह सामान्य होने में समय लग सकता है, फिलहाल पुलिस और प्रशासन की निगरानी में वाहनों को आगे निकाला जा रहा है, ताकि हाईवे पर यातायात व्यवस्था जल्द सामान्य हो सके.

यह भी पढ़ें : Rewa News: सुदर्शन नगर की सड़क पर अतिक्रमण का आरोप, रहवासियों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें