MP News: सिंगरौली में तिरंगा यात्रा के दौरान 12 स्टूडेंट्स बीमार, धूप और अव्यवस्था को लेकर उठे सवाल
MP News: सिंगरौली के चितरंगी में बुधवार को तिरंगा यात्रा के दौरान 12 छात्र-छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई, छात्रों ने चक्कर आने और कमजोरी की शिकायत की, वहीं एक छात्रा को सांस लेने में परेशानी हुई, सभी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उपचार के बाद करीब एक घंटे में उन्हें छुट्टी दे दी गई, यात्रा में 8 स्कूलों के 200 से ज्यादा विद्यार्थी शामिल हुए थे.

6 किलोमीटर पैदल चलने का दावा
11वीं कक्षा के छात्र मनोज सिंह चौहान ने बताया कि विद्यार्थियों को करीब 6 किलोमीटर पैदल चलकर चितरंगी बाजार पहुंचना पड़ा, इसके बाद करीब एक घंटे तक मंत्री के इंतजार में खड़ा रहना पड़ा, छात्र का दावा है कि इस दौरान पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी, सुबह करीब 9 बजे तिरंगा यात्रा शुरू हुई और लगभग साढ़े 11 बजे इसका समापन हुआ, यात्रा में पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री राधा सिंह भी मौजूद थीं.
यात्रा के दौरान छात्र हुए परेशान
छात्रों के अनुसार यात्रा शुरू होने के बाद करीब डेढ़ किलोमीटर और पैदल चलना था, इसी दौरान कुछ छात्राएं चक्कर खाकर गिरने लगीं और कई विद्यार्थियों ने कमजोरी महसूस होने की शिकायत की, इसके बाद शिक्षकों ने ऑटो की मदद से बच्चों को अस्पताल पहुंचाया, छात्रों का कहना है कि बाद में उन्हें पानी की छोटी बोतल और बिस्किट दिए गए, पर्याप्त पानी और नाश्ता नहीं मिलने की बात भी सामने आई है.
मंत्री ने लापरवाही से किया इनकार
मंत्री राधा सिंह ने छात्रों की तबीयत बिगड़ने की वजह तेज धूप और गर्मी को बताया, उनका कहना है कि बच्चे उत्साह में तेज गति से पैदल चल रहे थे और रास्ते में कई जगह पानी की व्यवस्था की गई थी, उन्होंने कहा कि तेज धूप में पानी पीने के कारण कुछ बच्चों की तबीयत बिगड़ी, मंत्री ने किसी भी तरह की लापरवाही से इनकार करते हुए बताया कि अब सभी बच्चे स्वस्थ हैं.
12 बच्चों का अस्पताल में हुआ इलाज
ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. हरिशंकर बस के अनुसार कुल 12 बच्चे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे, सभी का इलाज किया गया और करीब एक घंटे बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, एक छात्र की पुरानी मेडिकल हिस्ट्री होने के कारण उसे ऑक्सीजन भी देनी पड़ी, वहीं जिला शिक्षा अधिकारी कविता त्रिपाठी ने बताया कि तिरंगा यात्राओं के लिए स्थानीय एसडीएम को नोडल अधिकारी बनाया गया था, जबकि एसडीएम मान सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन बंद मिला.
यह भी पढ़ें : MP News: मध्यप्रदेश में 18 CHC का संचालन होगा आउटसोर्स, 5 साल का पायलट प्रोजेक्ट
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
