MP News: MP Board 2027 का टाइम टेबल जारी, 10वीं-12वीं की परीक्षा फरवरी से, जानें पूरी डेटशीट

MP News: MP Board 2027 का टाइम टेबल जारी, 10वीं-12वीं की परीक्षा फरवरी से, जानें पूरी डेटशीट

MP News: MP Board 2027 का टाइम टेबल जारी, 10वीं-12वीं की परीक्षा फरवरी से, जानें पूरी डेटशीट

MP News: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 13 अगस्त 2026 को 2027 की हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है, 10वीं की परीक्षा 24 फरवरी से 18 मार्च 2027 तक और 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 19 मार्च 2027 तक आयोजित होगी, दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेंगी.

MP Board Time Table 2025: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से  होंगी, टाइम

10वीं की परीक्षा 24 फरवरी से

हाईस्कूल परीक्षा की शुरुआत 24 फरवरी को भाषा विषयों, चित्रकला, गायन-वादन, तबला-पखावज और कंप्यूटर के पेपर से होगी, 25 फरवरी को NSQF और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, 27 फरवरी को उर्दू, 2 मार्च को हिंदी, 5 मार्च को गणित और 9 मार्च को अंग्रेजी की परीक्षा होगी, इसके बाद 12 मार्च को संस्कृत, 15 मार्च को विज्ञान और 18 मार्च को सामाजिक विज्ञान का पेपर होगा.

12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से

हायर सेकेंडरी परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होगी, पहले दिन बायोटेक्नोलॉजी, गायन-वादन और तबला-पखावज के पेपर होंगे, इसके बाद 18 फरवरी को उर्दू और मराठी, 20 फरवरी को संस्कृत, 22 फरवरी को NSQF, शारीरिक शिक्षा और AI, 23 फरवरी को हिंदी और 26 फरवरी को अंग्रेजी की परीक्षा होगी, मार्च में भी अलग-अलग विषयों की परीक्षाएं निर्धारित तारीखों पर होंगी.

परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना जरूरी

छात्रों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 8 बजे तक पहुंचना होगा और 8:30 बजे तक परीक्षा कक्ष में उपस्थित होना अनिवार्य रहेगा, 8:45 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा, 8:45 बजे प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए मिलेगा और 8:55 बजे उत्तरपुस्तिका दी जाएगी, मुख्य परीक्षा सुबह 9 बजे से शुरू होगी.

प्रैक्टिकल और दूसरी परीक्षा का शेड्यूल भी जारी

10वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं 11 से 30 जून 2027 और 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं 1 फरवरी से 19 मार्च 2027 के बीच आयोजित की जाएंगी, 10वीं की दूसरी परीक्षा 15 से 30 जून और 12वीं की दूसरी परीक्षा 11 से 30 जून 2027 तक होगी, इसके अलावा DPSE की दो वर्षीय मुख्य परीक्षा भी फरवरी में आयोजित की जाएगी, मंडल ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दौरान छुट्टी घोषित होने पर भी निर्धारित तारीख पर परीक्षा हो सकती है और जरूरत पड़ने पर तारीख या समय में बदलाव की सूचना अलग से दी जाएगी.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल, डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल करेंगे ध्वजारोहण

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें