CG News: सुशासन तिहार से बदली अनिल की जिंदगी, अब आसान हुआ 12 किलोमीटर का सफर

CG News: सुशासन तिहार से बदली अनिल की जिंदगी, अब आसान हुआ 12 किलोमीटर का सफर

CG News: सुशासन तिहार से बदली अनिल की जिंदगी, अब आसान हुआ 12 किलोमीटर का सफर

CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड के ग्राम नागपुरा के रहने वाले अनिल Kumar की जिंदगी अब बदलने लगी है। 70 प्रतिशत दिव्यांगता के बावजूद पढ़ाई का सपना देखने वाले अनिल को सुशासन तिहार के जरिए नई उम्मीद और आत्मनिर्भरता का सहारा मिला है। शासन की मदद से अब उनका रोज का संघर्ष काफी आसान हो गया है।

12 किलोमीटर का रास्ता तय किया

अनिल 12वीं कक्षा के छात्र हैं और उनके घर से स्कूल की दूरी करीब 12 किलोमीटर है। खराब और ऊबड़-खाबड़ रास्तों के कारण स्कूल पहुंचना उनके लिए बेहद मुश्किल था। कई बार उन्हें दूसरों की मदद लेनी पड़ती थी, जिससे पढ़ाई भी प्रभावित होती थी। परिवार के लोग भी उनकी सुरक्षा को लेकर हमेशा चिंतित रहते थे।

सुशासन की रफ़्तार 12 किमी का मुश्किल सफर अब अनिल के लिए हुआ आसान |  Chhattisgarh Aaj News

मुश्किलों के बावजूद नहीं छोड़ी पढ़ाई

शारीरिक परेशानी और लंबी दूरी की दिक्कतों के बावजूद अनिल ने कभी हार नहीं मानी। उनके अंदर पढ़ने और आगे बढ़ने की इच्छा हमेशा बनी रही। हालांकि आने-जाने की परेशानी उनके सपनों के रास्ते में बड़ी चुनौती बन गई थी, बानाबेल में आयोजित सुशासन तिहार समाधान शिविर अनिल के लिए नई उम्मीद लेकर आया। उन्होंने अपनी समस्या अधिकारियों के सामने रखी। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उनके आवेदन का मौके पर ही समाधान किया।

मोटराइज्ड ट्राइसिकल से मिली नई रफ्तार

शासन की ओर से अनिल कुमार को मोटराइज्ड ट्राइसिकल प्रदान की गई। ट्राइसिकल की चाबी मिलते ही उनके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। अब वे बिना किसी सहारे के खुद स्कूल जा सकेंगे और समय पर पढ़ाई पूरी कर पाएंगे, अनिल का कहना है कि पहले स्कूल पहुंचना सबसे बड़ी चुनौती थी, लेकिन अब उनकी राह आसान हो गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि इस मदद ने उनके सपनों को नई दिशा और नई रफ्तार दी है।

यह भी पढ़ें : CG News: जंगलों से निकलकर IFS अफसर बना अजय गुप्ता, मेहनत से बदली किस्मत

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें